21 दिसंबर 2023
4 आरोपियों की पुलिस हिरासत 5 जनवरी तक बढ़ी
संसद की सुरक्षा में सेंध के मामले में चार आरोपियों की पुलिस हिरासत अब पांच जनवरी तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने चार आरोपियों को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया। पुलिस ने आरोपियों की रिमांड बढ़ाने की मांग की। स्पेशल जज हरदीप कौर ने पुलिस की अर्जी पर चार आरोपियों सागर, अमोल, मनोरंजन और नीलम की पुलिस हिरासत 15 दिन तक बढ़ा दी। आपको बता दें कि चारों आरोपियों की 7 दिन की पुलिस हिरासत गुरुवार को खत्म हो रही थी।
क्या है मामला ?
गौरतलब है कि 13 दिसंबर को संसद हमले की 22वीं बरसी पर दो आरोपी सागर और मनोरंजन ने लोकसभा में दर्शक दीर्घा से सदन के अंदर कूदकर नारेबाजी की और स्मोक केन से गैस का धुंआ फैलाया। जबकि दो आरोपी अमोल और नीलम ने संसद के बाहर नारेबाजी की और उन्होंने भी स्मोक केन से रंगीन गैस का धुंआ फैलाया। जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़ें – राज्यों की खबरें, क्षेत्रीय समाचार, क्षेत्रीय ताज़ा खबरें, राज्य हिंदी समाचार