Home Latest News & Updates UP के शाहजहांपुर में सर्राफा कारोबारी की मौत से हड़कंप, 6 पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस; जानें मामला

UP के शाहजहांपुर में सर्राफा कारोबारी की मौत से हड़कंप, 6 पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस; जानें मामला

by Sachin Kumar 20 August 2026, 2:37 PM IST (Updated 20 August 2026, 2:49 PM IST)
20 August 2026, 2:37 PM IST (Updated 20 August 2026, 2:49 PM IST)
Shahjahanpur Murder case six policemen jeweller death

UP Crime: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सर्राफा व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. व्यापारी का शव पुलिस की दबिश के बाद उनके घर के पड़ोस में स्थित एक निर्माणाधीन मकान में मिला था. वहीं, ज्वैलर की पत्नी ने लखनऊ के मलिहाबाद थाने की पुलिस पर रात में दबिश के दौरान उनके पति को छत से नीचे फेंकने का आरोप लगाया. अब इस मामले में आधा दर्जन अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या की धारा में FIR दर्ज कर ली गई है.

पत्नी ने कराई शिकायत दर्ज

एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (सिटी) देवेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार शाम निगोही पुलिस स्टेशन में मृतक की पत्नी की शिकायत पर FIR दर्ज की गई. इसमें लखनऊ के मलिहाबाद थाने में तैनात चार पुलिसकर्मियों और स्थानीय निगोही पुलिस स्टेशन के दो पुलिसकर्मियों को नामजद किया गया है. मृतक उमेश गुप्ता की पत्नी शांति देवी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि पुलिस की दबिश के दौरान उनके पति को छत पर ले जाया गया और वहां से नीचे फेंक दिया गया.

चेहरा बदला, शहर बदला, बदल लिया नाम… पर 26 साल बाद दबोचा गया बिल्डर, इस प्लान से खुला राज

पुलिस को ठहराया जिम्मेदार

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी उनके पति से जबरदस्ती पैसे वसूलने का काम करते थे. साथ ही जब सर्राफा व्यापारी ने इसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की तो पुलिसकर्मी उन्हें दुश्मन की तरह देखने लगे. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने मेरे पति की हत्या कर दी और घर में रखे गहने भी लेकर चले गए. मृतका की पत्नी ने पत्रकारों को बताया कि उन्हें नहीं पता की मौत कैसे हुई, लेकिन उन्होंने अब पति की मौत के लिए पुलिस वालों को जिम्मेदार ठहराया है.

तीन बजे की गई थी छापेमारी

उन्होंने बताया कि मलिहाबाद पुलिस की टीम कोर्ट के वारंट के साथ निगोही आई थी और स्थानीय पुलिसकर्मियों भी उनके साथ थे. बुधवार तड़के करीब 3 बजे गुप्ता के घर पर छापेमारी में मदद मिल सके. मलिहाबाद पुलिस की टीम गुप्ता के घर में दाखिल हुई, लेकिन वह उन्हें वहां नहीं मिला. कुमार ने बताया कि बाद में सुबह करीब 7 बजे उनका शव पास की ही एक निर्माणाधीन इमारत में मिला. मलिहाबाद थाने के इंचार्ज सुरेंद्र भाटी ने बताया कि 2025 में उनके थाना क्षेत्र में चोरी हुई थी और इस मामले में गिरफ्तार लोगों ने जांच करने वालों को बताया था कि उन्होंने शाहजहांपुर में गुप्ता को 30 किलो चांदी बेची थी. सुरेंद्र भाटी ने बताया कि जांच के आधार पर पुलिस ने 8 मई को उनके खिलाफ कोर्ट से वारंट हासिल किया था. अब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच की जाएगी.

पैर दबाने में देरी की तो पत्नी को आग लगाकर मार डाला, कोर्ट ने जल्लाद पति को दी उम्रकैद की सजा

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?