Home Top 2 News Hathras stampede: हाथरस हादसे में बाबा के वकील का चौंकाने वाला दावा, कहा- जहरीले स्प्रे की वजह से मची थी भगदड़

Hathras stampede: हाथरस हादसे में बाबा के वकील का चौंकाने वाला दावा, कहा- जहरीले स्प्रे की वजह से मची थी भगदड़

by Live Times 7 July 2024, 6:23 PM IST (Updated 20 August 2025, 3:32 PM IST)
7 July 2024, 6:23 PM IST (Updated 20 August 2025, 3:32 PM IST)
ap singh

Hathras stampede: हाथरस भगदड़ मामले में बाबा के वकील एपी सिंह ने दावा किया है कि आरोपी देवप्रकाश मधुकर ने खुद दिल्ली में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था, दिल्ली से उसे पकड़ने वाली बात गलत है.

07 July 2024

Hathras stampede: हाथरस भगदड़ मामले के मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर के वकील एपी सिंह ने रविवार को बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि सत्संग के मुख्य सेवादार देवप्रकाश मधुकर ने खुद दिल्ली में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था. मधुकर इलाज के लिए दिल्ली आया था. वकील एपी सिंह ने मधुकर को दिल्ली से पकड़ने के पुलिस के दावे को झूठा बताया है. बता दें कि मधुकर 2 जुलाई को हाथरस में हुई भगदड़ का मुख्य आरोपी है, जिसमें 121 लोगों की जान चली गई थी.

असामाजिक तत्वों के पास थे जहरीले स्प्रे

बाबा के वकील एपी सिंह ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक और बड़ा खुलासा किया. उन्होंने कहा कि 2 जुलाई को हाफ पैंट पहने 15 से 16 असामाजिक तत्व सत्संग में आए थे. इनके हाथों में जहरीला स्प्रे था. जहरीले स्प्रे की वजह से सांस लेने में लोगों को दिक्कत हुई. इसी कारण सत्संग में भगदड़ मची और लोगों की जान चली गई.

न्यायिक हिरासत में है मुख्य आरोपी मधुकर

वहीं मुख्य आरोपी मधुकर को शनिवार को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस बीच मामले की जांच के लिए गठित न्यायिक टीम शनिवार दोपहर को हाथरस पहुंची और घटनास्थल समेत अन्य जगहों का दौरा कर अहम जानकारी इकट्ठा की. बता दें कि 3 जुलाई को उत्तर प्रदेश सरकार ने मामले की जांच करने के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया था. इसके साथ ही, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (आगरा जोन) अनुपम कुलश्रेष्ठ की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) भी इस प्रकरण पर एक विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने वाला है. इसे यूपी सरकार को जल्द सौंपा जाएगा.

यह भी पढ़ेंः  ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ताज़ा खबरों तक, भारत का टॉप हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?