Telangana Crime: तेलंगाना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रच रही थी. इसके बाद पति ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पति का दावा है कि उसे पत्नी के WhatsApp और Instagram पर हुई कई चैट मिली हैं. इन चैट में कथित तौर पर महिला अपने प्रेमी से पति की हत्या सड़क दुर्घटना के जरिए कराने की बात कह रही है. महिला ने कथित तौर पर प्रेमी से कहा कि अगर हत्या को सड़क हादसे का रूप दे दिया जाए तो किसी को उन पर शक नहीं होगा.
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपों की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब कथित चैट और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हत्या की साजिश के आरोपों में कितनी सच्चाई है.
खौफनाक! बेटी और उसके प्रेमी संग मिलकर मां ने रची खूनी साजिश, पहले पति को दी नशीली दवा, फिर पत्थर से…
पति ने पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
तेलंगाना के खम्मम जिले के एक निजी अस्पताल में काम करने वाले शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसने हाल ही में अपनी पत्नी को एक अन्य व्यक्ति के साथ देखा था. जब उसने पत्नी से उस व्यक्ति के बारे में पूछताछ की तो उसने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया. इसके बाद शिकायतकर्ता को पत्नी के मोबाइल फोन में एक मैसेजिंग ऐप पर कुछ कथित चैट मिलीं. उसका आरोप है कि इन चैट में पत्नी ने उसकी हत्या करने और मौत को सड़क दुर्घटना का रूप देने की योजना का जिक्र किया था.
पुलिस कर रही है आगे की जांच
शिकायतकर्ता की शादी 2016 में हुई थी और उसकी दो बेटियां हैं. उसने पुलिस को बताया कि उसे पत्नी के कथित अफेयर के बारे में तब पता चला, जब उसने देखा कि वह बच्चों की ठीक से देखभाल नहीं कर रही थी. पुलिस के अनुसार, महिला का कथित प्रेमी खम्मम जिले में ही एक कूरियर सर्विस में काम करता है. शिकायतकर्ता ने अपने गृह जिले महबूबाबाद के डोर्नकल थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी. इसके बाद मामले को खम्मम जिले के संबंधित थाने में ट्रांसफर कर दिया गया, जहां शिकायतकर्ता रहता है. पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों की जांच की जा रही है.
स्क्रीनशॉट लेकर थाने पहुंचा शिकायतकर्ता
पत्नी के मोबाइल में मैसेज पढ़ने के बाद उसका स्क्रीनशॉट लेकर शिकायतकर्ता पुलिस के पास पहुंच गया. उसने एक अगस्त को डोर्नकल थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई. उसने दावा किया कि उसकी जान खतरे में है और अब उसने सुरक्षा की भी मांग की है. वहीं, जब खम्मम थाने में FIR ट्रांसफर होने के बाद पीड़ित ने आरोप लगाया कि अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो रही और पत्नी पर कोई भी एक्शन नहीं लिया गया है.
हाथ-पैर बांध मुंह पर लगाया टेप, फिर बंदूक की नोक पर वकील और पत्नी से 3.15 करोड़ की लूट!
