UP Crime: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से पति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. लखनऊ साउथ इलाके में एक महिला ने कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. आरोप है कि पति का अपनी पहली पत्नी से संपर्क बना हुआ था, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी महिला और उसके प्रेमी ने शव को घर से दूर नहर की पटरी के पास फेंक दिया. घटना के दो दिन बाद शव बरामद हुआ. पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही महिला के नाबालिग बेटे को भी हिरासत में लिया है.
पहली पत्नी को दे रहा था आर्थिक मदद
लखनऊ साउथ के DCP मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि महिला की पहचान सूफिया बानो के तौर पर हुई है. मृतक रामकिशोर वाल्मीकि के साथ चार साल से रिश्ते में थी और दोनों ने करीब दो साल पहले शादी कर ली थी. एडिशनल DCP रल्लापल्ली वसंत कुमार ने पत्रकारों को बताया कि बानो का मुन्ना उर्फ मुच्छड़ (52) के साथ भी नाजायज रिश्ता था. इस वजह से भी पति और पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे. ये झगड़े उस वक्त चरम पर पहुंच गए जब रामकिशोर ने अपनी पहली पत्नी कविता देवी से मिलना शुरू कर दिया और उसे वह आर्थिक भी देने लग गया था. इसका बानो लगातार विरोध करती थी. उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद बानो ने मुन्ना और उसके साथी मोहम्मद इकबाल (40) के साथ मिलकर रामकिशोर की हत्या की साजिश रची.
चाकू घोंपकर कर करवा दी पति की हत्या
मुश्ताक नाम के शख्स ने बताया कि 14-15 सितंबर की रात को जब रामकिशोर सो रहा था उस वक्त सूफिया बानो ने दो लोगों को बुलाया और उन्होंने चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी. इसी बीच दोनों आरोपियों ने फर्श पर प्लास्टर करके और वारदात में इस्तेमाल चाकू को छिपाकर सबूतों को मिटाने की कोशिश की. इसी बीच बानो ने अपने नाबालिग बेटे को बुलाया और चारों ने मिलकर रामकिशोर की लाश को बिस्तर के नीचे रखे लकड़ी के बक्से में छिपा दिया. डीसीपी ने बताया कि 15-16 सितंबर की रात सबूत मिटाने और मृतक की पहचान छिपाने के लिए उन्होंने लाश को ई-रिक्शा पर लादा और कनखल के भवाखाड़ा के पास एक नहर के पुल के नीचे फेंक दिया.
हत्या समेत कई धाराओं में पुलिस ने किया केस दर्ज
वहीं, पुलिस ने रामकिशोर की पहली पत्नी कविता देवी की शिकायत पर 17 सितंबर को BNS की धारा 103 (हत्या) और अन्य धाराओं के तहत FIR दर्ज करवा दी है. दूसरी ओर जिस रास्ते से रिक्शा गुजरा था उन सभी जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज की पुलिस ने जांच की और उन्हें खोजने के लिए फील्ड इंटेलिजेंस का भी इस्तेमाल किया. इसके अलावा पुलिस ने शुक्रवार को सूफिया बानो, मुन्ना और मोहम्मद इकबाल को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही बानो के 16 वर्षीय बेटे को भी पकड़ लिया है.
News Source: PTI
