Home Latest News & Updates तिलक नगर में 21 साल की मॉडल की हत्या से सनसनी, जिम ट्रेनर इमरान ने घर में घुसकर मारा चाकू

तिलक नगर में 21 साल की मॉडल की हत्या से सनसनी, जिम ट्रेनर इमरान ने घर में घुसकर मारा चाकू

by Neha Singh 27 August 2026, 10:35 AM IST (Updated 27 August 2026, 11:37 AM IST)
27 August 2026, 10:35 AM IST (Updated 27 August 2026, 11:37 AM IST)
Tilak Nagar Model Murder (1)

Tilak Nagar Model Murder: राजधानी दिल्ली के तिलक नगर में एक मॉडल की हत्या से दहशत फैल गई है. तिलक नगर में 21 साल की मुस्कान नाम की मॉडल की घर में घुसकर हत्या कर दी गई. हत्यारा कथित तौर पर उसका जिम ट्रेनर इमरान है, जिसने मुस्कान को घर में अकेली पाकर उस पर चाकू से हमला किया. सूत्रों ने बताया कि आरोपी महिला को कुछ समय से जानता था, उसने कथित तौर पर उस पर हमला किया और मौके से भाग गया. पुलिस ने कहा कि आरोपी अभी फरार है और उसे ढूंढने की कोशिश की जा रही है.

आरोपी की तलाश कर रही पुलिस

पुलिस अधिकारी इलाके से CCTV फुटेज देख रहे हैं. पुलिस ने कहा कि जांच चल रही है और हत्या के पीछे के मकसद समेत और जानकारी का इंतजार है. पुलिस सूत्रों और शुरुआती जांच के मुताबिक, बुधवार शाम को मुस्कान के घरवाले किसी काम से बाहर गए थे और वह घर में अकेली थी. इसका फायदा उठाकर आरोपी इमरान उसके घर में घुस गया. दोनों की किसी बात पर बहस हुई. इस दौरान इमरान ने चाकू निकाला और मुस्कान पर कई वार किए. बुरी तरह घायल मुस्कान खून से लथपथ होकर गिर पड़ी और आरोपी मौके से भाग गया.

परेशान करता था इमरान

मृतक मुस्कान पढ़ाई के साथ-साथ पार्ट-टाइम मॉडल भी थी. मुस्कान की तीन बहनें और एक छोटा भाई आकाश है. मुस्कान और इमरान की पहली मुलाकात तिलक नगर के सेवन जोन जिम में हुई थी, जहां इमरान ट्रेनर के तौर पर काम करता था. घटना के बाद मुस्कान के एक करीबी दोस्त ने चौंकाने वाले खुलासे किए. मुस्कान के दोस्त अमन का कहना है कि जिम ट्रेनर ने पहले भी मुस्कान को परेशान किया था. अमन ने बताया कि इमरान मुस्कान का जिम ट्रेनर था और एक साइको था. मुस्कान उससे ब्रेकअप करना चाहती थी, लेकिन जब भी वह उससे बात करने से मना करती, इमरान उसका पीछा करता और उस पर शादी करने का दबाव डालता.

अमन ने कहा, “मुझे मुस्कान की बड़ी बहन का फोन आया, जो अभी चंडीगढ़ गई थी, उसने कहा, जल्दी घर जाओ. किसी ने मुस्कान को चाकू मार दिया है. मैंने तुरंत अपने दोस्तों के साथ मुस्कान के घर गया. जब तक मैं वहां पहुंचा, तब तक एम्बुलेंस और पुलिस आ चुकी थी.” फिलहाल पुलिस घर के बाहर लगे सीसीटीवी की जांच कर रही है, जिसमें इमरान घर के अंदर घुसता हुआ दिखाई दे रहा है.

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या, जिम के बाहर गोलियों से भूना, अखिलेश यादव ने कहा- जाटों पर हमला

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?