UP Crime: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां धान के खेत में एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली. बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. इस मामले में नवजात बच्ची की हत्या की कोशिश के आरोप में 22 वर्षीय महिला और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है.
सफेद कपड़े में लिपटी मिली बच्ची
पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश ने बताया कि सफेद कपड़े में लिपटी एक दिन की बच्ची 17 सितंबर को श्रीदत्तगंज इलाके के किथुरा गांव में धान के खेत में मिली थी. एसपी ने यह भी कहा कि बच्ची बहुत बुरी हालत में मिली थी और उसके मुंह में कपड़ा तक ठूंसा हुआ था. पुलिस ने बच्ची को खेत से निकाला और इलाज के लिए बलरामपुर के सरकारी अस्पताल के मैटरनिटी वार्ड में भर्ती करा दिया.
बेंगलुरु में 19 साल के छात्र की बेरहमी से हत्या, कॉलेज से बाहर बुलाकर बदमाशों ने घोपा चाकू
एक महिला पर हुआ शक
बच्ची मिलने के बाद गांव के एक चौकीदार ने श्रीदत्तगंज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद जांच में जुटी पुलिस टीम को गांव की एक युवा महिला पर शक हुआ जो हाल ही में गर्भवती थी, लेकिन वह पिछले एक-दो महीने से गांव में नहीं दिखी थी. इसके बाद हाल ही में बच्ची को जन्म देने वाली महिला और उसकी 48 वर्षीय मां को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया गया.
रिश्तेदार की जांच में जुटी पुलिस
वहीं, पुलिस चौकी में पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद दोनों से पूछताछ की गई. हालांकि, शुरुआत में दोनों ने टाल-मटोल करने की कोशिश की, लेकिन बाद में दोनों ने मान लिया कि सामाजिक बदनामी के डर से नवजात बच्ची को जान से मारने की नीयत से छोड़ दिया. आरोप है कि महिला का कथित तौर पर अपने ही एक रिश्तेदार से नाजायज संबंध था, जिसके बाद बच्ची का जन्म हुआ. एसपी ने बताया कि पुलिस अब उस रिश्तेदार की तलाश कर रही है और उसकी पहचान साजन के तौर पर हुई है.
कमरा नंबर 201, कई दिनों का ठहराव और फिर खामोशी… होटल में फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल के शव
