Home Top News दिल्ली में DU की दो छात्राओं के अपहरण की कोशिश, SUV में आए थे चार लोग; जानें फिर क्या हुआ?

दिल्ली में DU की दो छात्राओं के अपहरण की कोशिश, SUV में आए थे चार लोग; जानें फिर क्या हुआ?

by Sachin Kumar 24 September 2026, 7:52 PM IST
24 September 2026, 7:52 PM IST
Delhi Police SUV driver harass Hindu College students

Delhi Crime: दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां हकीकत पार्क के पास हिंदू कॉलेज की छात्राओं के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश की गई. पुलिस के मुताबिक, यह घटना 23 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे हुई. पुलिस ने बताया कि इस दौरान चार लोग SUV में सवार होकर आए और उन्होंने दो छात्राओं को रोक लिया. आरोप है कि इसके बाद उन्होंने छात्राओं के साथ अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया और उनमें से एक छात्रा को जबरन गाड़ी में खींचने की कोशिश की.

आरोपियों के खिलाफ दर्ज कर ली गई है FIR

पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही उन सभी आरोपियों की भी पहचान कर ली है. इसी बीच उत्तर-पश्चिम की डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) आकांक्षा यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है और तुरंत कार्रवाई की गई. उन्होंने आगे कहा कि पहचान की आरोपियों में से एक DU का छात्र भी है. जब छात्र कहीं जा रही थी उस वक्त SUV में सवार होकर आए चारों आरोपियों ने छेड़छाड़ की और अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया. साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

‘भीड़ थी, फिर भी घटना संभव है…’ नाबालिग से यौन शोषण के दोषी को 20 साल की सजा, पालघर कोर्ट की टिप्पणी

गाड़ी का नंबर देखकर पता लगाया गया

DCP ने बताया कि हम पीड़ितों के संपर्क में है और हम मामले में तुरंत कार्रवाई कर रहे हैं. दूसरी ओर मामले की जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस ने बताया कि छेड़छाड़ में शामिल गाड़ी का पता उसके रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड के जरिए लगाया गया. पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान घटना में शामिल कार का पता उसके रजिस्टर्ड मालिक के जरिए लगाया गया. साथ ही हमें पता चला कि नमन नाम का शख्स गाड़ी चला रहा था और उसके साथ 2-3 अन्य लोग भी थे. वहीं, पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुखर्जी नगर पुलिस स्टेशन में BNS की धारा 78/79/3(5) के तहत FIR नंबर 390/26 दर्ज की गई है.

शुरू में FIR दर्ज करने में हिचकिचाहट दिखाई

दूसरी ओर बताया जा रहा है कि जब पीड़िता पुलिस के पास पहुंची तो उस वक्त उन्होंने FIR दर्ज करने में हिचकिचाहट दिखाई. इसका जवाब देते हुए डीसीपी आकांक्षा ने कहा कि इस शिकायत के बाद विभागीय कार्रवाई के लिए भी जांच के आदेश दे दिए गए हैं. उन्होंने आगे कहा कि यह मामला हमारे संज्ञान में आया है और हमने अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है. पीड़िता के बयान में उन जगहों के क्रम के बारे में दी गई जानकारी के आधार पर उचित कदम उठाए जाएंगे.

हर 18 मिनट में हैवानों का शिकार होती है एक बेटी, 96% मामलों में परिचित ही आरोपी, हैरान कर देगा यह डेटा

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?