Home मनोरंजन देव आनंद की एक सलाह ने बदल दी Govinda की जिंदगी, स्टाफ के लिए खरीदवा दिए बंगले!

देव आनंद की एक सलाह ने बदल दी Govinda की जिंदगी, स्टाफ के लिए खरीदवा दिए बंगले!

by Preeti Pal 11 August 2026, 1:20 PM IST (Updated 11 August 2026, 2:06 PM IST)
11 August 2026, 1:20 PM IST (Updated 11 August 2026, 2:06 PM IST)
देव आनंद की एक सलाह ने बदल दी Govinda की जिंदगी, स्टाफ के लिए खरीदवा दिए बंगले

Govinda: बॉलीवुड में गोविंदा की पहचान सिर्फ उनकी शानदार कॉमिक टाइमिंग और डांस के लिए नहीं, बल्कि उनके बेबाक अंदाज के लिए भी रही है. अपने करियर के दिनों को याद करते हुए गोविंदा ने बताया कि उन्हें अपने जूनियर्स से ज्यादा सीनियर कलाकारों के साथ वक्त बिताना पसंद था. दिलीप कुमार, राजेश खन्ना, धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन और देव आनंद जैसे दिग्गज कलाकारों से उन्हें सिर्फ काम ही नहीं, बल्कि जिंदगी से जुड़े सबक भी मिले. इनमें देव आनंद की एक सलाह तो ऐसी थी, जिसे गोविंदा आज भी मजेदार किस्से की तरह याद करते हैं.

अपने ड्राइवरों को निकाल दो

गोविंदा के मुताबिक, एक दिन देव आनंद ने उन्हें बताया कि उनके चार ड्राइवर उनकी निजी जिंदगी की बातें बाहर लीक कर रहे हैं. इससे उनकी छवि खराब हो रही है. देव आनंद ने साफ शब्दों में कहा कि गोविंदा को उन चारों ड्राइवरों को नौकरी से निकाल देना चाहिए. लेकिन गोविंदा के सामने एक और समस्या थी. उन्होंने देव आनंद से कहा कि इन ड्राइवरों के परिवार और बच्चे हैं. अगर उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया, तो वो शायद गोविंदा के लिए बुरा सोचने लगेंगे. यहीं देव आनंद ने मामले को बिल्कुल अलग तरीके से संभाला. उन्होंने चारों ड्राइवरों को बुलाया और उनसे पूछा कि गोविंदा ऐसा क्या करें, जिससे नौकरी जाने के बाद भी वो उनके लिए बुरा न सोचें? इसके बाद जो हुआ, वो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं था.

आपके लिए ढूंढ़ लाए 5 बेस्ट K-Drama, बिंज वॉच के लिए अभी करें लिस्ट में शामिल

ड्राइवरों के लिए बनाए घर

गोविंदा ने बताया कि देव आनंद ने उन्हें मुआवजे के तौर पर बंगले जैसे घर दिलवाने की व्यवस्था करवाई. इससे नौकरी जाने के बाद भी उनके परिवारों पर आर्थिक संकट न आए. गोविंदा इस किस्से को याद करते हुए हंसते हैं. उन्होंने बताया कि बाद में उनकी एक हीरोइन उसी इलाके में घर देखने गई थी. वहां उन्हें गोविंदा का स्पॉटबॉय दिखाई दिया. हीरोइन ने अपनी मां से मजाक में कहा कि वो उस इलाके में नहीं रहेंगी, क्योंकि वहां गोविंदा का स्पॉटबॉय रहता है. ये किस्सा भले ही मजेदार हो, लेकिन इससे पता चलता है कि देव आनंद अपने जूनियर कलाकारों की पर्सनल जिंदगी और बाकी लोगों को लेकर कितने सजग रहते थे.

गोविंदा का लेट आना

गोविंदा ने ये भी माना कि वो शूटिंग पर अक्सर देर से पहुंचते थे. लेकिन उनके मुताबिक इसकी वजह लापरवाही नहीं, बल्कि एक दिन में चार-पांच शिफ्ट करना था. उन्होंने कहा कि कई निर्माता और निर्देशक खुद उनसे काम करने की जिद करते थे. वो भरोसा दिलाते थे कि सब कुछ मैनेज कर लिया जाएगा. लेकिन जब काम शुरू होता था तो शेड्यूल संभालना आसान नहीं रहता था. गोविंदा ने मजाकिया अंदाज में ये भी कहा कि उनके देर से पहुंचने से कई साथी कलाकारों को फायदा हुआ. गोविंदा ने कादर खान के साथ 43 और शक्ति कपूर के साथ 42 फिल्मों में काम किया है. उन्होंने दोनों का जिक्र करते हुए कहा कि उनके कई साथी कलाकारों ने उस दौर में खूब कमाई की. बाद में फ्लैट से बंगले तक का सफर भी तय किया.

भारत में Spider Man का बड़ा धमाका, Brand New Day ने तोड़ा Avatar का रिकॉर्ड

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?