UP Crime: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है. एक शादीशुदा महिला और उसके प्रेमी पर पूर्व साथी असगर अली की हत्या का आरोप लगा है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है. गाजीपुर जिले के रहने वाले असगर अली का शव सोमवार को सराय लखंसी थाना क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी स्थित एक किराए के कमरे से बरामद हुआ. मामले को लेकर SSP अनूप कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या प्रेम संबंध और आपसी रंजिश का नतीजा थी.
मर्डर करने के लिए रची साजिश
पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला शहजादी अपने पति से करीब ढाई साल से अलग रह रही थी. इस बीच उसकी असगर अली से नजदीकियां बढ़ गईं. लेकिन दिन बीतने के साथ दोनों के बीच विवाद होता चला गया. भारी विवाद के बाद वह आकाश राव के करीब आ गई, जबकि उसके संपर्क में सूरज राजभर नाम का शख्स भी था. आकाश जब शहजादी के करीब आने लगा तो इस पर असगर को आपत्ति होने लगी और वह शहजादी के साथ मारपीट करने लगा. यही वजह थी कि शहजादी और आकाश ने मिलकर असगर को रास्ते से हटाने की साजिश रची.
पति बना दरिंदा! पत्नी को पता चला 7 महीने का कांड तो कर दी हत्या, नदी में जाकर फेंका शव
दो लोगों ने की असगर की हत्या
एसएसपी अनूप कुमार के अनुसार, जांच में आरोप है कि शहजादी ने कथित साजिश के तहत कांशीराम कॉलोनी में एक कमरा किराए पर लिया था. पुलिस का दावा है कि सोमवार सुबह करीब 4:40 बजे आकाश राव और सूरज राजभर वहां पहुंचे. सूरज ने पहले असगर अली को काबू में किया, जिसके बाद आकाश ने धारदार हथियार से उस पर हमला किया. गंभीर चोटों के कारण असगर की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद दोनों स्कूटर से फरार हो गए. एसएसपी ने बताया कि घटना के समय शहजादी भी कमरे में मौजूद थी और वारदात के बाद वहां से निकल गई. पुलिस ने शहजादी और सूरज राजभर को गिरफ्तार कर लिया है तथा वारदात में इस्तेमाल किया गया स्कूटर भी बरामद कर लिया है. मामले में अन्य आरोपी की तलाश जारी है.
आकाश राव की तलाश जारी
पुलिस ने बताया कि शहजादी को गिरफ्तार करने के बाद अब आकाश राव की तलाश जारी है. आकाश का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच से पता चला है कि हत्या प्रेम संबंध और जलन के कारण हत्या की साजिश रची गई थी. अब वह इस मामले में आगे की जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस मामले में चौथा कोई शख्स तो शामिल नहीं था.
समाज हुआ शर्मसार! 10वीं की स्टूडेंट से किया तीन लोगों ने दुष्कर्म; एक नाबालिग भी था शामिल
