2026 Asian Games: भारतीय महिला हॉकी टीम ने 44 साल बाद एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है. भारत ने फाइनल मुकाबले में चीन को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया. भारतीय महिला हॉकी टीम ने इससे पहले 1982 में एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था. इसके बाद 44 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए टीम ने एक बार फिर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है.
इस जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ने 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है. फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले क्वार्टर में बढ़त हासिल की और पूरे मैच के दौरान इसे बरकरार रखा. चीन जैसी मजबूत टीम के खिलाफ भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1-0 से जीत दर्ज की और स्वर्ण पदक अपने नाम किया.
जन्मदिन पर लवलीना का गोल्डन पंच! चीनी बॉक्सर को हराकर जीता गोल्ड, भारत को मिला12वां स्वर्ण
इशिका के परिवार ने मनाया जश्न
इसी जीत के बाद भारत में उत्साह का माहौल है और खिलाड़ी में भी मैदान पर जश्न मनाते हुए दिखे. दूसरी ओर भारतीय फील्ड हॉकी खिलाड़ी इशिका चौधरी के परिवार वाले जश्न मना रहे हैं, क्योंकि भारत ने एशियाई खेल 2026 में चीन को 1-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता है.
#WATCH | Gwalior | Family members of the Indian field hockey player Ishika Chaudhary celebrate as India wins the gold medal in the Asian Games 2026 after defeating China by 1-0 pic.twitter.com/4vefcdbZ9e
— ANI (@ANI) October 2, 2026
मेरी बेटी ने इस इलाके का नाम रोशन किया
एशियाई खेल 2026 में चीन को 1-0 से हराने के बाद भारतीय फील्ड हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान के परिवार वाले भी जश्न मना रहे हैं. इसी बीच निक्की प्रधान के पिता ने कहा कि मैं निक्की और पूरी टीम को बधाई देता हूं. मैं बहुत खुश हूं. यह एक कड़ा मुकाबला था और उन्होंने एक गोल से जीत हासिल की. इससे हमें बहुत खुशी मिली है. मुझे बहुत खुशी है कि मेरी बेटी ने इस इलाके का नाम रोशन किया है. हम इसे लेकर बहुत खुश हैं.
#WATCH | Khunti, Jharkhand | Family members of the Indian field hockey player Nikki Pradhan celebrate as India wins the gold medal in the Asian Games 2026 after defeating China by 1-0 pic.twitter.com/z35UNuzU6o
— ANI (@ANI) October 2, 2026
चौथे नंबर की टीम को चौंका दिया
आपको बताते चलें कि दुनिया में 8वें नंबर पर मौजूद भारत ने कड़े मुकाबले वाले फाइनल में दुनिया की चौथे नंबर की टीम चीन को चौंका दिया. लालरेम्सियामी ने 10वें मिनट में फील्ड गोल करके निर्णायक गोल किया. यह जीत 1982 के बाद एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी का पहला मेडल है, जब टीम आखिरी बार पोडियम पर पहुंची थी. आइची-नागोया एशियाई खेलों में यह भारत का 76वां मेडल है, जिसमें 16 गोल्ड, 25 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज़ मेडल शामिल हैं.
गोल्ड मेडल जीतने से भारतीय टीम को एक बड़ा इनाम भी मिला है. इस जीत से लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक खेलों के लिए सीधे क्वालिफिकेशन पक्का हो गया है. यह कामयाबी भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए एक मुश्किल ओलंपिक साइकल के बाद मिली है. टोक्यो 2020 ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने से बहुत कम अंतर से चूक गई थी.
बॉक्सिंग में लवलीना-परवीन के बाद अंकुश पंघाल ने दिखाया कमाल, सुजीत ने भी जीता गोल्ड
News Source: ANI
