Home Latest News & Updates NTA ने 2026-2027 का एग्जाम कैलेंडर किया जारी : JEE Main 22 जनवरी से, UGC NET 14 दिसंबर से

NTA ने 2026-2027 का एग्जाम कैलेंडर किया जारी : JEE Main 22 जनवरी से, UGC NET 14 दिसंबर से

by Sanjay Kumar Srivastava 17 September 2026, 3:52 PM IST
17 September 2026, 3:52 PM IST
NTA ने 2026-2027 का एग्जाम कैलेंडर जारी किया : JEE Main 22 जनवरी से, UGC NET 14 दिसंबर से होगा शुरू

Exam Calendar: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक होने वाली परीक्षाओं का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है. एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि NTA की दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक होने वाली परीक्षाओं का प्रस्तावित शेड्यूल जारी कर दिया गया है. तारीखें संभावित हैं और प्रशासनिक, एकेडमिक, कानूनी, लॉजिस्टिकल या अन्य अप्रत्याशित कारणों से इनमें बदलाव हो सकता है. इस दौरान कुल 14 प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित की जानी है. इंजीनियरिंग एंट्रेंस के लिए JEE-Main का पहला एडिशन 22-24 जनवरी और 28-30 जनवरी, 2027 को आयोजित करने का प्रस्ताव है, जिसमें 31 जनवरी को बफर डेट के तौर पर रखा गया है.

कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट 7 फरवरी को

UGC-NET संभावित रूप से 14-19 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएगी, जिसमें 20-21 दिसंबर को बफर डेट के तौर पर रखा गया है. ज्वाइंट CSIR UGC-NET परीक्षा 20-21 दिसंबर को आयोजित की जाएगी. कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) 7 फरवरी, 2027 को आयोजित किया जाएगा. कॉमन यूनिवर्सिटी पोस्ट ग्रेजुएट एडमिशन टेस्ट (CUET-PG) 1-5 मार्च, 8 मार्च, 12-20 मार्च और 24-25 मार्च, 2027 को आयोजित किया जाएगा, जबकि 30-31 मार्च को बफर डेट के तौर पर रखा गया है.

इस दौरान आयोजित होने वाली अन्य परीक्षाओं में नेशनल इनिशिएटिव फॉर टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग (NITTT) पार्ट 1 और 2, आर्मी कैडेट्स कॉलेज परीक्षा, NIFT एंट्रेंस परीक्षा, राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज परीक्षा, राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल परीक्षा, SWAYAM परीक्षा और ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस परीक्षा शामिल है. बफ़र डेट एक बैकअप तारीख होती है जिसे परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था रखती है, ताकि किसी ऐसी रुकावट या बदलाव को संभाला जा सके जिसके कारण परीक्षा अपनी तय तारीख पर न हो पाए.

तारीखें संभावित हैंः NTA

NTA ने उम्मीदवारों को आगाह किया है कि परीक्षा की तारीखें अस्थायी हैं और प्रशासनिक, शैक्षणिक, कानूनी, लॉजिस्टिकल या अन्य अप्रत्याशित कारणों से इनमें बदलाव किया जा सकता है. एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया कि कैलेंडर जारी होने का मतलब किसी परीक्षा के लिए औपचारिक सूचना जारी होना नहीं है. विस्तृत सूचना बुलेटिन और परीक्षा से जुड़ी सूचनाएं अलग से जारी की जाएंगी.

आधिकारिक वेबसाइटें देखने की सलाह

NTA ने कहा है कि प्रस्तावित कैलेंडर को इसलिए सार्वजनिक किया गया है ताकि संभावित उम्मीदवार, शिक्षण संस्थान और अन्य संबंधित पक्ष अपनी शैक्षणिक और परीक्षा से जुड़ी गतिविधियों की योजना बना सकें. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपडेट के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट और संबंधित परीक्षा पोर्टलों को नियमित रूप से देखते रहें.

एजेंसी ने उम्मीदवारों से यह भी आग्रह किया है कि वे केवल उसके आधिकारिक माध्यमों से जारी जानकारी पर ही भरोसा करें. यह संभावित कैलेंडर NTA की प्रमुख परीक्षाओं के लिए पहले से एक रूपरेखा देता है, लेकिन उम्मीदवारों को पक्की तारीखों और विस्तृत शेड्यूल के लिए हर परीक्षा के अलग-अलग नोटिफिकेशन का इंतज़ार करना होगा.

आरामदायक नौकरी छोड़ी, शिक्षा को बनाया मिशन; एक बच्चे को पढ़ाने रोज 5 KM पैदल चलते हैं कोल्हापुर के टीचर

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?