Polka Dot Sarees: फेस्टिव सीजन आते ही वॉर्डरोब में साड़ी की एंट्री होती ही है. लेकिन अगर इस बार ट्रेडिशनल साड़ी में थोड़ा मॉडर्न तड़का लगाना है, तो पोल्का डॉट साड़ी आपके लिए परफेक्ट रहेगी. पोल्का डॉट प्रिंट यानी छोटे बड़े गोल डॉट्स वाला डिजाइन इन दिनों इंडियन फेस्टिव फैशन में खूब छाया हुआ है. इसकी खासियत है कि ये एक साथ टाइमलेस और एलिगेंट, दोनों लगता है. पूजा हो, फैमिली फंक्शन हो, शादी का सेलिब्रेशन या फिर कॉकटेल पार्टी, पोल्का डॉट साड़ी हर मौके के हिसाब से अपना अंदाज बदल लेती है. यही वजह है कि 2026 में ये प्रिंट फेस्टिव वॉर्डरोब का ट्रेंडी हिस्सा बनता दिख रहा है.

सिल्क साड़ी में पोल्का डॉट
बनारसी सिल्क साड़ी को वैसे ही फेस्टिव फैशन की क्वीन कहा जा सकता है. अब इसमें पोल्का डॉट भी जुड़ जाएं तो पारंपरिक साड़ी को एकदम मॉडर्न लुक मिल जाता है. शादी, पूजा या बड़े फैमिली फंक्शन के लिए ये स्टाइल शानदार है.

लिलेन साड़ी
अगर सिल्क की भारी साड़ी पहनने का मूड नहीं है, तो लिनेल के साथ पोल्का डॉट साड़ी बढ़िया ऑप्शन है. इसकी हल्की ड्रेपिंग दिन के फंक्शन के लिए कंफर्टेबल रहती है. साथ में ज़री का बॉर्डर साड़ी को हल्की सी शाइन देता है, जिससे लुक सिंपल भी रहता है और फेस्टिव भी.

Radhika Ambani ने गणेश चतुर्थी पर पहनी ऐसी गुलाबी साड़ी जिसकी हर डिटेल पर ठहर गई नजर
जॉर्जेट साड़ी
जॉर्जेट अपने फ्लोई और कंफर्टेबल ड्रेप के लिए जाना जाता है. इसमें पोल्का डॉट प्रिंट का फ्यूजन आपके फेस्टिव लुक में चार चांद लगा देगा. अगर इसके साथ हल्का स्टोन वर्क हो, तो शाम की पार्टी में साड़ी और भी खूबसूरत लगेगी

सॉफ्ट सिल्क
सॉफ्ट सिल्क साड़ी उन लड़कियों के लिए बेस्ट है, जिन्हें खूबसूरती के साथ-साथ कंफर्ट भी चाहिए. लंबे पूजा कार्यक्रम हों या ऑफिस की फेस्टिव पार्टी, सॉफ्ट सिल्क पोल्का डॉट साड़ी आसानी से कैरी की जा सकती है. खासकर पेस्टल शेड्स में ये और ग्रेसफुल लुक देती हैं.

हैंडलूम साड़ी
कुछ अलग और यूनीक पहनना चाहती हैं तो हैंडलूम साड़ी पर पोल्का डॉट ट्राई करें. इसकी खूबसूरत और हैंडक्राफ्टेड फील और रॉयल लुक देती है. दिन के फंक्शन और छोटे प्रोग्राम के लिए ये स्टाइल काफी अच्छा रहता है.

शिफॉन साड़ी
अगर आप फेस्टिवल में लाइटवेट और कंफर्टेबल साड़ी पहनना चाहती हैं, तो शिफॉन पोल्का डॉट साड़ी भी ट्राई कर सकती हैं. इसकी फ्लोई ड्रेस और शानदार प्रिंट आपके लुक को एकदम फ्रेश वाइब देगा. रिसेप्शन, फेस्टिवल या ट्रेवल के लिए भी इस तरह की साड़ियां काफी बढ़िया रहती हैं.
मां बनने वाली महिलाओं से मेहमानों तक, ये 7 साड़ियां बनाएंगी Baby Shower लुक को सबसे खूबसूरत
