Home शिक्षा JEE Main 2024 Session 2 : एडमिट कार्ड हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड

JEE Main 2024 Session 2 : एडमिट कार्ड हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड

by Live Times 1 April 2024, 12:50 PM IST (Updated 23 September 2025, 11:47 AM IST)
1 April 2024, 12:50 PM IST (Updated 23 September 2025, 11:47 AM IST)
JEE Main 2024 Session 2 exam

JEE Main 2024 Session 2 Admit Card Out : जेईई मेन 2024 के सत्र 2 का हॉल टिकट (Admit Card) जारी कर दिया गया है. परीक्षा के लिए समय से लेकर तारीखों का भी एलान कर दिया गया है.

1 April, 2024

JEE Main 2024 Session 2 Admit Card Out : जेईई मेन 2024 के सत्र 2 का ए़डमिट जारी कर दिया है. इसको डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जा सकते हैं. इसके लिए आवेदनकर्ता को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी.

4 अप्रैल से शुरू होकर 15 तारीख तक चलेगी परीक्षा

इस साल जेईई मेन 2024 सत्र 2 की परीक्षा 4 अप्रैल से शुरू होकर 15 अप्रैल 2024 तक चलेगी. ये परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से शुरू होकर 12 तक चलेगी. वहीं, दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शुरू हो कर शाम 6 बजे तक होगी. बता दें कि जेईई मेन की होने वाली परीक्षा 319 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है.

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड?

1) जेईई मेन की jeemain.nta.ac.in पर जाएं.
2) यहां जेईई मेन 2024 सेशन 2 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.
3) रजिस्ट्रेशन नंबर की डिटेल भरकर जमा करें.
4) एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
5) अब डाउनलोड करें.

दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

जेईई मेन एग्जाम का एडमिट कार्ड 4, 5, 6, 8 और 9 अप्रैल, 2024 बीई/बीटेक (पेपर 1) जारी कर दिया गया है. यह एग्जाम भी दो शिफ्ट में होगा, जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी और दूसरी शिफ्ट का एग्जाम दोपहर 3 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे खत्म होगा. वहीं, पेपर 2 (बीआर्क और बीप्लानिंग) की 12 अप्रैल से शुरू होगी.

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ातरीन समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?