Home राष्ट्रीय J&K School Closed: कश्मीर में भी गर्मी से नहीं राहत, बढ़ाई गईं स्कूलों की छुट्टियां

J&K School Closed: कश्मीर में भी गर्मी से नहीं राहत, बढ़ाई गईं स्कूलों की छुट्टियां

by Pooja Attri 1 July 2024, 5:36 PM IST (Updated 8 September 2025, 12:35 PM IST)
1 July 2024, 5:36 PM IST (Updated 8 September 2025, 12:35 PM IST)
Jammu Kashmir School Closed: कश्मीर में भी गर्मी से नहीं राहत, बढ़ाई गईं स्कूलों की छुट्टियां

J&K School Closed: कश्मीर घाटी में बढ़ते तापमान के बीच अधिकारियों ने 8 जुलाई से सीनियर सेकेंड्री लेवल तक के सभी स्कूलों के लिए 10 दिन की छुट्टियों की घोषणा की.

01 July, 2024

J&K School Closed: देशभर में मॉनसून सक्रिय हो चुका है. इसके चलते देश के कई भागों में भारी बारिश देखी जा रही है. वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली समेत कई राज्यों में गर्मी के चलते उमस ने हाल बेहाल किया हुआ है. इसी बीच गर्मी की वजह से जम्मू कश्मीर सरकार ने 10 दिनों के लिए स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है.

कश्मीर में रहेंगे स्कूल बंद

कश्मीर के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, 8 जुलाई से सीनियर सेकेंड्री लेवल तक के सभी स्कूलों के लिए 10 दिन की गर्मी की छुट्टियों की घोषणा की है. अधिकारियों ने यह भी बताया कि इस आशय का आदेश शिक्षा विभाग ने रविवार देर रात जारी किया.

कब से कब तक रहेंगे स्कूल बंद

आदेश में कहा गया है कि ‘कश्मीर डिवीजन’ में आने वाले सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूल 8 जुलाई 2024 से लेकर 17 जुलाई 2024 तक गर्मियों की छुट्टियों का पालन करेंगे. वहीं, अगर आवश्यक हो तो छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

क्या कहती है IMD की रिपोर्ट

भारतीय मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, इस गर्मी में कश्मीर घाटी में सामान्य से अधिक तापमान देखा गया है. IMD ने कहा कि रविवार को पारा बढ़कर 32.7 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो मौसम के सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक था. इसमें कहा गया है कि पिछली रात न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस था, जो साल के इस समय के लिए 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?