CBSE’s Policy : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की नई नीति के तहत अगले सत्र में 9वीं के छात्राओं के पाठ्यक्रम में तीन भाषाओं की पढ़ाई को अनिवार्य किया गया है. 9वीं के छात्राओं को अभी तक दो भाषाओं में पढ़ाई करनी होती थी. दूसरी तरफ तीसरी भाषा को जोड़ने वाला मुद्दा गरमा गया है और नई पॉलिसी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका भी दायर की गई है. वहीं, चुनौती देने वाली इस याचिका पर कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि वह अगले हफ्ते इस मामले में सुनवाई करेगा. बता दें कि वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने CJI जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची औ रविपुल एम पंचोली की बेंच के सामने ये मुद्दा उठाया है.
अफरा तफरी मच जाएगी : वकील
रोहतगी ने कोर्ट में कहा कि यह बहुत जरूरी याचिका है. इस मामले में याचिकाकर्ता स्टूडेंट्स, टीचर्स और पेरेंट्स हैं. वे CBSE की इस नई पॉलिसी को चुनौती दे रहे हैं, जिसमें दो की जगह तीन भाषाओं में पढ़ाई को अनिवार्य कर दिया गया है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सोमवार को सुनवाई करने के लिए कहा है और इस पर रोहतगी ने कहा कि इससे अफरा तफरी मच जाएगी. CJI ने बताया कि अगला हफ्ता ‘मिसलेनियस हफ्ता’ होगा और इस मामले को सुनवाई के लिए लिस्ट किया जाएगा.
दो भारतीय भी हैं शामिल
CBSE ने अपना सर्कुलर जारी करके जानकारी दी थी कि एक जुलाई से शुरू होने वाले सत्र में 9वीं के छात्रों के लिए तीन भाषाओं में अध्ययन करना अनिवार्य है. साथ ही इसमें कम से कम दो भारतीय भाषा शामिल है. यह कदम CBSE द्वारा अपनी अध्ययन योजना को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 का हिस्सा बनाना है. बोर्ड ने यह भी कहा कि इन पाठ्यपुस्तकों के साथ एक उपयुक्त स्थानीय या राज्य स्तरीय साहित्यिक सामग्री भी जोड़ी जाएगी. इसमें मुख्य रूप से छोटी कहानियां, कविताएं या गैर-काल्पनिक रचनाएं शामिल हैं.
क्लास छठी की किताब कर सकते हैं इस्तेमाल
15 मई को जारी सर्कुलर के मुताबिक, जो छात्र किसी विदेशी भाषा का चयन करना चाहते हैं, वह तीसरी भाषा के रूप में शामिल कर सकते हैं. एक जुलाई, 2026 तीन भाषाओं (R1, R2, R3) की पढ़ाई अनिवार्य होंगी. इसके अलावा बोर्ड ने भी सुझाव दिया कि जब तक R3 के लिए खास किताबों की व्यवस्था नहीं हो जाती है तब तक क्लास 9 के छात्र चुनी हुई भाषा की क्लास 6 की R3 किताबें इस्तेमाल कर सकते हैं. CBSE ने यह भी कहा कि सीखने पर जोर देने और छात्रों पर दबाव कम करने के लिए 10वीं के स्टूडेंट पर R3 के लिए कोई बोर्ड परीक्षा नहीं ली जाएगी.
24 राज्यसभा सीटों पर इस दिन होगा चुनाव, खड़गे और दिग्विजय सिंह समेत ये दिग्गज हो रहे रिटायर
News Source: PTI
