Home शिक्षाCareer UPSC CSE 2025 का रिजल्ट जारी, 180 IAS तो 150 बनेंगे IPS, अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

UPSC CSE 2025 का रिजल्ट जारी, 180 IAS तो 150 बनेंगे IPS, अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

by Neha Singh
0 comment
UPSC CSE 2025 Toppers

UPSC CSE 2025 Toppers: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट.

6 March, 2026

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल अनुज अग्निहोत्री ने परीक्षा में टॉप किया है. अनुज के बाद राजेश्वरी सुवे एम ने ऑल इंडिया रैंक 2 और आकांश धुल ने ऑल इंडिया रैंक 3 हासिल किया है. बता दें, सिविल सेवा परीक्षा 2025 के लिए आयोग ने 958 पदों पर भर्ती की है. प्रीलिम्स और मेन्स एग्जाम के बाद 2,736 कैंडिडेट्स ने फाइनल इंटरव्यू दिया था, जिसमें 958 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन हुआ है.

180 बनेंगे IAS

इंटरव्यू में सिलेक्ट होने वाले 180 कैंडिडेट भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में जाएंगे. वहीं 55 कैंडिडेट भारतीय विदेश सेवा में, 150 कैंडिडेट भारतीय पुलिस सेवा में जाएंगे. सिविल सेवा प्रीलिमिनरी एग्जाम पिछले साल 25 मई को हुआ था. मेन एग्जाम 22 अगस्त से 31 अगस्त, 2025 तक हुआ था. वहीं एग्जाम का आखिरी राउंड, पर्सनैलिटी टेस्ट या इंटरव्यू, 27 फरवरी, 2026 को खत्म हुआ.

टॉपर्स की लिस्ट

क्रम संख्याआईडीनाम
11131589अनुज अग्निहोत्री
24000040राजेश्वरी सुवे एम
33512521आकांश धुल
40834732राघव झुनझुनवाला
50409847ईशान भटनागर
66410067ज़िनिया ऑरोरा
70818306ए.आर. राजा मोहिद्दीन
80843487पक्षल सेक्रेटरी
90831647आस्था जैन
101523945उज्ज्वल प्रियांक
111512091यशस्वी राज वर्धन
120840280अक्षित भारद्वाज
137813999अनन्या शर्मा
145402316सुरभि यादव
153507500सिमरनदीप कौर
160867445मोनिका श्रीवास्तव
170829589चितवन जैन
185604518श्रुति आर
190105602निसार दिशांत अमृतलाल
206630448रविराज

15 दिन बाद आएगा सभी का रिजल्ट

रिजल्ट में एक पीडीएफ जारी किया जाता है, जिसमें सिलेक्टड कैंडिडेट के रोलनंबर, नाम और रैंक की जानकारी दी जाती है. इसके साथ ही वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट, टॉपर लिस्ट और अलग-अलग कैटेगरी के लिए कट-ऑफ भी जारी की जाती है. बता दें रिजल्ट जारी होने के 15 दिन बाद वेबसाइट पर हर कैंडिडेट के नंबर भी अपलोड किए जाते हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद चुने गए कैंडिडेट्स को अपने डॉक्यूमेंट्स तैयार रखने चाहिए.

यहां चेक करें रिजल्ट

  • यूपीएससी का रिजल्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in जाना होगा.
  • होम पेज पर What’s New सेक्शन में जाएं
  • Final Result- Civil Services Examination 2025 पर क्लिक करें.
  • रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड कर लें. इसमें अपना रोल नंबर या नाम खोजें.

यह भी पढ़ें- केरल SSLC परीक्षा 5 मार्च से: 3,031 केंद्रों पर 4.17 लाख से अधिक छात्र होंगे शामिल, लॉकरों में रखे गए प्रश्न पत्र

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?