Home मनोरंजन A Tailor Murder Story Trailer: रिलीज हुआ ‘कन्हैया लाल मर्डर केस’ पर बनी फिल्म का ट्रेलर, दिल दहला देगा वीडियो

A Tailor Murder Story Trailer: रिलीज हुआ ‘कन्हैया लाल मर्डर केस’ पर बनी फिल्म का ट्रेलर, दिल दहला देगा वीडियो

by Preeti Pal 1 April 2024, 4:41 PM IST (Updated 23 September 2025, 11:25 AM IST)
1 April 2024, 4:41 PM IST (Updated 23 September 2025, 11:25 AM IST)
tailor

A Tailor Murder Story Teaser OUT: साल 2022 में उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना हुई. एक टेलर की हत्या के बाद हर तरफ हंगामा मचा. अब इसी केस पर फिल्म बनी है जिसका नाम है ‘ए टेलर मर्डर स्टोरी’ (A Tailor Murder Story) जिसका ट्रेलर आज रिलीज हो चुका है.

01 April, 2024

A Tailor Murder Story Teaser OUT: साल 2022 में एक ऐसी दर्दनाक घटना घटी जिसके बाद से पूरे देश में हंगामा मच गया था. दरअसल, राजस्थान के उदयपुर में जून 2022 में एक खौफनाक वाकया हुआ. दो लोगों ने एक टेलर का सिर काटकर उसकी हत्या कर दी थी. अब इस केस पर बनी फिल्म ‘ए टेलर मर्डर स्टोरी’ (A Tailor Murder Story) का टीजर सामने आ चुका है.

दिल दहला देगा टीजर

‘ए टेलर मर्डर स्टोरी’ (A Tailor Murder Story) का टीजर देखकर ज्यादातर लोगों को उदयपुर का वो खौफनाक केस याद आ जाएगा. कन्हैया मर्डर केस पर आधारित इस फिल्म को भारत सिंह ने डायरेक्ट किया है. इसके अलावा जानी फायर फॉक्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले फिल्म को बनाया गया है. इस फिल्म में विजय राज ने कन्हैला लाल की भूमिका निभाई है. उनके अलावा फिल्म में राजू कुमार और मीनाक्षी चुघ भी अहम भूमिका में हैं.

ट्रेलर रिलीज का इंतजार

साल 2022 में ग्राहक बनकर दो लोग कन्हैया लाल की दुकान में आते हैं. जब कन्हैया लाल उनके कपड़ों का माप लेने लगे तभी दोनों ने कन्हैया का सिर धड़ से अलग कर दिया. इस हादसे के बाद सिर्फ राजस्थान में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में हाहाकार मच गया था. खैर, अब हर किसी को फिल्म की रिलीज का इंतजार है. हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से ‘ए टेलर मर्डर स्टोरी’ (A Tailor Murder Story) की रिलीज को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ातरीन समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?