Aishwarya White Pantsuit Look: ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें यूं ही कान्स की क्वीन नहीं कहा जाता. कान्स फिल्म फेस्टिवल के आखिरी दिन ऐश्वर्या ने अपने स्टाइलिश और बोल्ड लुक के साथ हर किसी को अपना कायल कर दिया है. इस बार ऐश्वर्या ने ट्रेडिशनल गाउन की जगह रॉयल व्हाइट पैंटसूट पहना, जिसमें वह इंटरनेशनल फैशन आइकन लग रही थीं. ऐश्वर्या का यह लुक देख कर जुबां से सिर्फ बॉस लेडी और क्वीन ही निकलता है.
बेटी अराध्या के साथ कान्स पहुंची ऐश
12 मई को शुरू हुआ कान्स फिल्म फेस्टिवल 23 मई को खत्म हुआ. दो हफ्तों तक कई बॉलीवुड स्टार्स ने रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा, लेकिन फैंस को ऐश्वर्या राय बच्चन के आने का बेसब्री से इंतजार था. हमेशा की तरह उन्होंने अपने फैशन स्टेटमेंट से सबको दीवाना बना दिया. पहले दिन ऐश्वर्या ने डिजाइनर अमित अग्रवाल का ग्लैमरस ब्लू गाउन पहना था, जबकि दूसरे दिन उनका पिंक गाउन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी अपने स्टाइलिश लुक के साथ कान्स पहुंचीं. आराध्या ने रेड गाउन पहना था. फैंस ने मां-बेटी की जोड़ी की खूब तारीफ की.

वायरल हो रही तस्वीरें
अब ऐश्वर्या का तीसरा और सबसे अनोखा लुक कान्स की क्लोजिंग सेरेमनी में देखने को मिला. उन्होंने मशहूर चीनी डिजाइनर चेनी चैन का डिजाइन किया हुआ सफेद पैंटसूट पहना था, जिसे सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट मोहित राय ने स्टाइल किया था. इस आउटफिट की खास बात ड्रामैटिक फेदर डिटेलिंग वाला केप था, जिससे वह बहुत रॉयल और क्लासी लग रही थीं. रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या का स्टाइल देखने लायक था और उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गईं.

फैंस बोले- बॉस लेडी
मेकअप की बात करें तो, ऐश्वर्या ने इस बार सॉफ्ट और एलिगेंट लुक चुना. उन्होंने रोज पेटल टोन में न्यूड मेकअप किया था, जो उनके आउटफिट को पूरी तरह से कॉम्प्लिमेंट कर रहा था. उनका हेयरस्टाइल खुला और वेवी था, जो उनके यूज़ुअल स्ट्रेट हेयर लुक से अलग था. मिनिमल ज्वेलरी ने उनके ओवरऑल ग्रेस को और बढ़ा दिया. फैंस ने ऐश्वर्या के लुक को ‘बॉस लेडी’, ‘क्वीन वाइब्स’, और ‘पावरफुल फैशन मोमेंट’ कहा. सोशल मीडिया पर लोग उनके कॉन्फिडेंस, एलिगेंस और फैशन सेंस की तारीफ कर रहे हैं. कान्स 2026 में ऐश्वर्या राय का यह क्लासिक और रॉयल लुक सबसे शानदार था.
Cannes में Alia Bhatt का जलवा, एक्ट्रेस की मां ने ट्रोल्स को जवाब देकर मचा दिया ‘हल्ला’
