Home मनोरंजन 1000 करोड़ के बजट में बनेगी Allu Arjun की Raaka, दो पार्ट में आएगी पौराणिक और मॉडर्न दुनिया की महागाथा

1000 करोड़ के बजट में बनेगी Allu Arjun की Raaka, दो पार्ट में आएगी पौराणिक और मॉडर्न दुनिया की महागाथा

by Preeti Pal 30 July 2026, 12:36 PM IST
30 July 2026, 12:36 PM IST
1000 करोड़ का मेगा धमाका! Allu Arjun की Raaka बनेगी दो पार्ट में, फिल्म में दिखेगा पुराणों से लेकर मॉडर्न दुनिया तक का सफर

Allu Arjun Raaka: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन एक बार फिर बड़े पर्दे पर कुछ ऐसा लेकर आने वाले हैं, जिसकी चर्चा अभी से शुरू हो चुकी है. डायरेक्टर एटली के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म ‘राका’ को लेकर एक के बाद एक बड़े अपडेट सामने आ रहे हैं. ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो ये सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक बड़ी फ्रेंचाइजी होगी. इसे दो पार्ट में रिलीज करने की तैयारी चल रही है. सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि इस मेगा प्रोजेक्ट का बजट 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया जा रहा है.

अलग-अलग टाइम

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘राका’ की कहानी दो अलग-अलग समय और दुनियाओं को जोड़ते हुए आगे बढ़ेगी. फिल्म का एक हिस्सा आदिवासी पौराणिक वैदिक युग में आधारित होगा. वहीं, दूसरा हिस्सा मॉडर्न दौर में सेट होगा. यही ड्यूल टाइमलाइन इस फिल्म को बाकी फिल्मों से बिल्कुल अलग और खास बना सकती है. बताया जा रहा है कि फिल्म में अल्लू अर्जुन एक ऐसे किरदार में नजर आएंगे, जो इन दोनों दुनियाओं को जोड़ने का काम करेगा. मेकर्स बड़े स्तर पर माइथोलॉजी, एक्शन, इमोशंस और शानदार विजुअल्स का कॉम्बिनेशन तैयार कर रहे हैं. अगर सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ तो ‘राका’ भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल हो सकती है.

रिलीज़ हुआ Ramayana का ट्रेलर, पर सबसे ज्यादा चर्चा में हंस जिमर! जानें कौन हैं बॉलीवुड में डेब्यू करने वाला ये हॉलीवुड स्टार

बड़े सरप्राइज

फिल्म की स्टारकास्ट भी किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृणाल ठाकुर मॉडर्न टाइमलाइन में लीड रोल निभाएंगी. वहीं, दीपिका पादुकोण, जाह्नवी कपूर और रश्मिका मंदाना पौराणिक युग की कहानी का अहम हिस्सा होंगी. चार बड़ी एक्ट्रेसेस का एक ही फिल्म में होना इस प्रोजेक्ट को और भी शानदार बना देगा. इतना ही नहीं, फिल्म में शाहरुख खान के कैमियो की भी काफी चर्चा है. खबरों के मुताबिक उनका स्पेशल अपीयरेंस अभी शूट होना बाकी है. इसके लिए विदेशी लोकेशन पर शूटिंग की प्लानिंग हो रही है. हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी इस कैमियो को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

सीक्रेट रखी गई कहानी

एटली पहले भी बड़े पैमाने की फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं. उनकी फिल्मों में एक्शन, इमोशन और शानदार विजुअल्स देखने को मिलते हैं. ऐसे में अल्लू अर्जुन और एटली की जोड़ी से दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं. फिलहाल फिल्म की कहानी को लेकर मेकर्स पूरी तरह चुप हैं. हालांकि, सामने आई जानकारियों से इतना साफ है कि ‘राका’ को सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि लंबे समय तक चलने वाली फ्रेंचाइजी की तरह तैयार किया जा रहा है. दो अलग-अलग समय की कहानी, दमदार स्टारकास्ट और रिकॉर्ड बजट इसे भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में शामिल कर सकता है.

OTT पर धमाल मचाएगी Hain Jawani Toh Ishq Hona Hain, जानें कब और कहां देखें फिल्म

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?