Cocktail 2 collection: शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है. 19 जून 2026 को रिलीज हुई इस मॉडर्न रोमांटिक ड्रामा ने ऑडियन्स का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी. रिलीज के 14वें दिन भी फिल्म की कमाई की रफ्तार बनी हुई है. ऐसे में अब इसकी नजर इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के मुकाम पर है.
नेट कलेक्शन
फिल्म के दूसरे हफ्ते का सफर काफी मजबूत रहा है. 14वें दिन तक ‘कॉकटेल 2’ का नेट कलेक्शन करीब 88.61 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. उम्मीद है कि तीसरे हफ्ते की शुरुआत से पहले ही फिल्म आराम से 90 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी. इसके बाद फिल्म को 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए सिर्फ 10 से 11 करोड़ रुपये की और जरूरत होगी.
बॉक्स ऑफिस टक्कर
‘कॉकटेल 2’ को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर भी मिल रही है. एक तरफ अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ भी सिनेमाघरों में लगी हुई है. दूसरी तरफ इम्तियाज अली की इमोशनल रोमांटिक मूवी ‘मैं वापस आउंगा’ भी ऑडियन्स को अट्रैक्ट कर रही है. इसके बावजूद भी शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है.
बरसते बादल, हाथ में चाय का कप और कानों में ये Bollywood गाने; आपके मानसून को बना देंगे यादगार
ग्रॉस कलेक्शन
सिर्फ भारत ही नहीं, दुनियाभर में भी ‘कॉकटेल 2’ की परफॉर्मेंस अच्छी रही है. अब तक इस फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 134.10 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. हालांकि, आने वाले दिनों में फिल्म के सामने नई चैलेंज होंगे. 3 जुलाई को आलिया भट्ट, शरवरी और बॉबी देओल स्टारर ‘अल्फा’ रिलीज हो रही है. इस वजह से सिनेमाघरों में ‘कॉकटेल 2’ के शोज कम हो सकते हैं.
अब तक की कमाई
अगर अब तक की कमाई पर नजर डालें तो ‘कॉकटेल 2’ ने पहले ही हफ्ते में 70.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया था. इसमें पहले वीकेंड की कमाई अकेले 47.50 करोड़ रुपये रही. इसके अलावा दूसरे वीकेंड में भी फिल्म ने अच्छी पकड़ बनाए रखी. शुक्रवार को 4 करोड़ रुपये, शनिवार को 4.25 करोड़ रुपये और रविवार को 4.40 करोड़ रुपये की कमाई हुई. वीकडेज में भी फिल्म पूरी तरह नहीं रुकी. सोमवार को हल्की गिरावट के बाद मंगलवार को कमाई में थोड़ा उछाल आया. वहीं, बुधवार को मामूली कमी देखने को मिली.
फिल्म की कहानी
डायरेक्टर होमी अदजानिया इस बार 2012 की सुपरहिट फिल्म से बिल्कुल अलग कहानी लेकर आए हैं. फिल्म में रश्मिका मंदाना ‘दिया’, कृति सेनन ‘एली’ और शाहिद कपूर ‘कुणाल’ के कैरेक्टर में हैं. कहानी आज के टाइम के रिश्तों, सिचुएशनशिप, कमिटमेंट के डर और मॉडर्न लव लाइफ की उलझनों पर बेस्ड है. फिल्म का म्यूज़िक इसकी सबसे बड़ी ताकत है. सचिन-जिगर का म्यूजिक और सिसिली, लंदन और केपटाउन जैसी खूबसूरत लोकेशंस फिल्म को शानदार विजुअल ट्रीट बनाते हैं.
जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को लेकर फैंस ने पूछा सवाल, Diljit Dosanjh ने साफ कहा- ‘मेरा काम लोगों…’
