Home मनोरंजन Amitabh Bachchan: जब रेखा ने उतार दी थी अमिताभ की दी हुई अंगूठी, नहीं सह पाईं शहंशाह की वो बात

Amitabh Bachchan: जब रेखा ने उतार दी थी अमिताभ की दी हुई अंगूठी, नहीं सह पाईं शहंशाह की वो बात

by Preeti Pal 11 October 2024, 11:24 AM IST (Updated 1 January 2025, 2:09 PM IST)
11 October 2024, 11:24 AM IST (Updated 1 January 2025, 2:09 PM IST)
amitabh bachchan birthday

Amitabh Bachchan: आज सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 82 साल के हो गए हैं. इस खास मौके पर आपको रेखा और अमिताभ के रिश्ते की सच्चाई से रूबरू करवाते हैं.

11 October, 2024

Amitabh Bachchan: भले ही रेखा अमिताभ से काफी इम्प्रेस थीं, लेकिन महानायक भी रेखा के चार्म से बच नहीं सके. ऐसे में जिन दिनों दोनों अपने करियर के पीक पर थे उसी दौरान फिल्म मैग्जीन्स में दोनों के रोमांस की खबरे छपने लगीं. कहा जाता था कि दोनों शूटिंग के बाद रेखा की एक सहेली के घर मिला करते थे. इन खबरों का बाजार 1980 तक काफी गरम रहा. यह भी छपता कि जया बच्चन भी इस खबरों से काफी परेशान रहती हैं.

मगर इस तूफान का सिलसिला यश चोपड़ा की फिल्म ‘सिलसिला’ की रिलीज के बाद थमता चला गया. वैसे यह फिल्म 14 अगस्त, 1981 में रिलीज हुई थी. हर किसी को उम्मीद थी की यह बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाएगी, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ. हालांकि, फिल्म के गाने खूब पॉपुलर हुए, मगर टीवी पर इस फिल्म ने लोगों का इस कदर दिल जीता कि आज सिलसिला हिंदी सिनेमा की कल्ट फिल्मों में शुमार है.

रेखा ने बताया अमित ने छिपाया

देखा जाए तो अमिताभ बच्चन ने रेखा के साथ अपने रिश्ते को कभी एक्सेप्ट नहीं किया, जबकि रेखा कभी हंसी-मज़ाक में, कभी सीरियस होकर तो कभी दर्द भरे गीत गाकर अपना प्यार कई बार ज़ाहिर कर चुकी हैं. फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में जब रेखा से पूछा गया कि अमिताभ बच्चन ने आपके साथ अपने रिश्ते से इन्कार कर दिया है. इस पर रेखा ने कहा था – ‘वह अपने परिवार और बच्चों के लिए ऐसा बोल रहे हैं, साथ ही वह अपनी छवि भी खराब नहीं करना चाहते. मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता. मैं उनसे प्यार करती हूं और वह मुझसे. यह बात अगर उन्होंने अकेले में कही होती तब मैं दुखी होती. वह किसी को दुखी नहीं करना चाहते, तो अपनी पत्नी को दुखी क्यों करेंगे.’

लौटा दी थीं अंगूठियां

हालांकि, बाद में ‘स्टारडस्ट’ मैग्जीन को दिए एक इंटरव्यू में रेखा ने अपने दिल का दर्द भी बयान किया. रेखा ने कहा- ‘जब मुझे पता चला कि अमित जी ने फिल्म मेकर्स से कह दिया है कि वह मेरे साथ फिल्म नहीं करेंगे, तब मैंने उनसे इसकी सच्चाई पूछी तब वह बोले- मुझसे कुछ मत पूछो, मैं कुछ नहीं बोलूंगा. उनकी इस बात से मैं दुखी हुई. उस वक्त मैं अपनी फिल्म ‘खूबसूरत’ की शूटिंग कर रही थी. रेखा ने कहा फिल्म के आखिर में मेरे हाथ में दो अंगूठियां नहीं दिखेंगी. वह दोनों मुझे उन्होंने ही दी थीं. इससे पहले मैंने उन्हें कभी नहीं उतारा. लेकिन जब हम अलग हुए तब मैंने वह लौटा दी.

यह भी पढ़ेंः Tribute to Ratan Tata: अमिताभ बच्चन से करीना कपूर तक, इन फिल्म स्टार्स ने जताया ‘लीजेंड’ रतन टाटा के निधन पर दुख

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?