Home ट्रेडिंग Anant- Radhika Mangal Utsav: आलिया भट्ट या रश्मिका मंदाना किसकी खूबसूरती ने जीता आपका दिल?

Anant- Radhika Mangal Utsav: आलिया भट्ट या रश्मिका मंदाना किसकी खूबसूरती ने जीता आपका दिल?

by Pooja Attri 16 July 2024, 3:24 PM IST (Updated 22 August 2025, 5:40 PM IST)
16 July 2024, 3:24 PM IST (Updated 22 August 2025, 5:40 PM IST)
Anant- Radhika Mangal Utsav: आलिया भट्ट या रश्मिका मंदाना किसकी खूबसूरती ने जीता आपका दिल?

Anant- Radhika Mangal Utsav: अनंत और राधिका के ‘मंगल उत्सव’ में कई बॉलीवुड हसीनाएं बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं. आइए उनकी तस्वीरों पर एक नजर डालें.

16 July, 2024

Anant- Radhika Mangal Utsav: अनंत-राधिका की शादी के बाद जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में उनका वेडिंग रिसेप्शन हुआ. इस फंक्शन को अंबानी परिवार ने ‘मंगल उत्सव’ का नाम दिया. इस उत्सव में आलिया भट्ट, रश्मिका मंदाना और दिशा पाटनी जैसी कई बॉलीवुड हसीनाएं खूसबूरत अंदाज में नजर आईं. आइए देखें उनकी अनदेखी तस्वीरें.

आलिया भट्ट

एक्ट्रेस आलिया भट्ट अनंत-राधिका के ‘मंगल उत्सव’ में ऑफव्हाइट कलर के खूबसूरत लहंगा-चोली में नजर आईं. उन्होंने अपने लुक को हैवी गोल्डन नेकपीस, ईयररिंग्स और एक मैचिंग पोटली बैग से पूरा किया.

बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

तमन्ना भाटिया

अनंत-राधिका के ‘मंगल उत्सव’ में तमन्ना भाटिया ब्लैक कलर के हैवी लहंगा-चोली में बेहद खूबसूरत दिखीं. अपने लुक को सिंपल रखते हुए उन्होंने गोल्डन छुमके और मांग टीका के साथ मैचिंग पोटली बैग कैरी किया.

डायना पेंटी

एक्ट्रेस डायना पेंटी इस मौके पर लाइट कलर की नेट साड़ी में अपना जलवा बिखेरती दिखीं. इस साड़ी को उन्होंने बंद गले के रफल स्लीव्स वाले ब्लाउज के साथ पेयर किया. डायना ने पर्ल ईयररिंग्स और महरून लिपस्टिक के साथ अपने लुक को कम्पलीट किया.

दिशा पाटनी

अनंत-राधिका के ‘मंगल उत्सव’ में दिशा पाटनी हमेशा की तरह अपने हॉट अवतार में नजर आईं. उन्होंने लैवेंडर कलर का कोर्सेट स्टाइल लहंगा चोली पहनकर एंट्री ली. अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए दिशा ने मैचिंग चोकर और स्टड ईयररिंग्स का सहारा लिया.

रश्मिका मंदाना

नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना भी अनंत-राधिका के ‘मंगल उत्सव’ में डार्क ब्लू कलर की साड़ी में सुंदर नजर आईं. उन्होंने अपने लुक को मैचिंग नेकपीस, ईयररिंग्स और गोल्डन कंगन के साथ और क्लासी बनाया.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?