Home मनोरंजन Arijit Singh ने भरी महफिल में क्यों मांगी पाकिस्तानी एक्ट्रेस Mahira Khan से माफी? जानें वजह

Arijit Singh ने भरी महफिल में क्यों मांगी पाकिस्तानी एक्ट्रेस Mahira Khan से माफी? जानें वजह

by Preeti Pal 29 April 2024, 11:13 AM IST (Updated 29 August 2025, 12:14 PM IST)
29 April 2024, 11:13 AM IST (Updated 29 August 2025, 12:14 PM IST)
mahira

Arijit Singh Apologize to Mahira Khan: हाल ही में पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान को दुबई में बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह के म्यूजिकल कॉन्सर्ट का आनंद लेते हुए देखा गया.

29 April, 2024

Arijit Singh Apologize to Mahira Khan: पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान (Mahira Khan) की दुनिया भर में बड़ी फैन फॉलोइंग है. वहीं, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें माहिरा को दुबई में बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) के म्यूजिकल कॉन्सर्ट का आनंद लेते हुए देखा गया. कॉन्सर्ट में सिंगर ने फिल्म ‘रईस’ (Raees) से शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और माहिरा खान (Mahira Khan) का ‘जालिमा’ गाना (Zalima Song) गाया. वायरल वीडियो में, अरिजीत सिंह को माहिरा खान से माफी मांगते देखा गया.

क्यों मांगी माफी?

कॉन्सर्ट में अरिजीत सिंह दर्शकों से माहिरा खान को मिलवाते हैं. उन्होंने कहा कि मैं पहली बार में माहिरा को पहचान नहीं पाया. फिर याद आया कि मैंने उनके लिए ‘जालिमा’ गाया है. अरिजीत कहते हैं- ‘देवियों और सज्जनों, माहिरा खान मेरे ठीक सामने बैठी हैं. मुझे माफ कीजिए, मैम आभार और बहुत-बहुत धन्यवाद’. इसके बाद खूबसूरत एक्ट्रेस माहिरा खान ने दर्शकों का हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया.

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान

माहिरा खान ने अक्टूबर 2023 में पाकिस्तानी बिजनेसमैन सलीम करीम से शादी की है. ये माहिरा की दूसरी शादी है. फिल्हाल माहिरा की प्रेग्नेंसी की खबरें आ रही हैं. हालांकि, एक्ट्रेस की तरफ से इस बारे में कोई सूचना नहीं मिली है. इसके अलावा बात करें माहिरा खान के करियर की तो वो पाकिस्तान की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं. उन्होंने शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड फिल्म ‘रईस’ (Raees) में काम किया था जो साल 2017 में रिलीज हुई थी. इसके अलावा माहिरा ‘हमसफर’, ‘बिन रोये’, ‘हम कहां के सच्चे थे’ और ‘रजिया’ जैसे शानदार पाकिस्तानी शोज के लिए जानी जाती हैं.

यह भी पढ़ेंः  ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ताज़ा खबरों तक, भारत का टॉप हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?