Home मनोरंजन छठे दिन भी नहीं थमी Awarapan 2 की रफ्तार, भारत में ही नहीं विदेश में भी खूब कमा रही है Emraan Hashmi की फिल्म

छठे दिन भी नहीं थमी Awarapan 2 की रफ्तार, भारत में ही नहीं विदेश में भी खूब कमा रही है Emraan Hashmi की फिल्म

by Preeti Pal 20 August 2026, 11:46 AM IST (Updated 20 August 2026, 11:51 AM IST)
20 August 2026, 11:46 AM IST (Updated 20 August 2026, 11:51 AM IST)
छठे दिन भी नहीं थमी Awarapan 2 की रफ्तार, भारत में ही नहीं विदेश में भी खूब कमा रही है Emraan Hashmi की फिल्म

Awarapan 2 Box Office Collection: इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. साल 2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’ के सीक्वल ने रिलीज के सिर्फ 5 दिनों में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. छठे दिन भी फिल्म की कमाई की रफ्तार कम होती नजर नहीं आई. फिल्म ने भारत में अब तक 111.63 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.

बॉक्स ऑफिस पर अच्छई पकड़

‘आवारापन 2’ ने छठे दिन भारत में 7 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. ये कमाई 11,071 शोज के दौरान हुई. इसके साथ ही फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 128.29 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. अगर दुनियाभर की कमाई की बात करें तो फिल्म विदेशों में भी अपना जलवा दिखा रही है. छठे दिन फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से करीब 1.50 करोड़ रुपये कमाए. इसके साथ विदेशों में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 25.30 करोड़ रुपये हो गया है. भारत और विदेशों की कमाई मिलाकर ‘आवारापन 2’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 153.59 करोड़ रुपये पहुंच चुका है.

पहले दिन से ही दिखा दम

‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत से ही अपनी पकड़ मजबूत रखी. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 9,033 शोज से 22 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसके बाद शनिवार को कमाई में जबरदस्त उछाल आया और फिल्म ने 33.75 करोड़ रुपये बटोरे. रविवार को भी फिल्म ने 26 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. सोमवार को कमाई थोड़ी कम हुई, लेकिन फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपये कमाकर अपनी पकड़ बनाए रखी. वहीं, इंडिपेंडेंस डे के मौके पर भी ‘आवारापन 2’ ने 40 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इसके साथ रिलीज हुई सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ ने 16.20 करोड़ कमाए थे.

Netflix पर छाई Operation Safed Sagar, ग्लोबल टॉप 10 में नंबर 2 पर पहुंची सीरीज; अब MiG-21 पर आएगी डॉक्यूमेंट्री

पुरानी फिल्मों को छोड़ा पीछे

‘आवारापन 2’ की सबसे खास बात ये है कि फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन अपनी पिछली फिल्म ‘आवारापन’ के पूरे लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया था. साल 2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’ ने भारत में 7.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. इसके बाद शनिवार तक ‘आवारापन 2’ ने इमरान हाशमी की कई पॉपुलर फिल्मों के टोटल कलेक्शन को भी पार कर लिया. इनमें ‘हक’ की 20 करोड़, ‘राज़ 2’ की 25.50 करोड़, ‘एक थी डायन ’ की 26 करोड़ और ‘जन्नत’ की 30 करोड़ रुपये की कमाई शामिल है. फिलहाल फिल्म की रफ्तार देखकर साफ है कि ‘आवारापन 2’ सिर्फ सीक्वल होने का फायदा नहीं उठा रही, बल्कि दर्शकों के बीच अपनी मजबूत पकड़ बना चुकी है. अब नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में फिल्म 150 करोड़ के आंकड़े को कितनी जल्दी पार करती है.

दशहरे पर आएगी Yami Gautam की Nayyi Navelli, जादू, हंसी और फैमिली ड्रामे का लगेगा तड़का

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?