Operation Safed Sagar: भारतीय वायुसेना और कारगिल युद्ध की कहानी को पर्दे पर दिखाने नेटफ्लिक्स की नई बेव सीरीज ‘ऑपरेशन सफ़ेद सागर’ दुनियाभर में हिट हो चुकी है. 7 अगस्त को रिलीज हुई 6 एपिसोड की इस सीरीज ने नेटफ्लिक्स की ग्लोबल टॉप 10 नॉन-इंग्लिश लिस्ट में नंबर 2 की जगह हासिल कर ली है. खास बात ये है कि सीरीज लगातार दो हफ्तों से ग्लोबल टॉप 10 में बनी हुई है. नेटफ्लिक्स के मुताबिक, ‘ऑपरेशन सफ़ेद सागर’ 40 देशों में टॉप 10 में जगह बना चुकी है. वहीं, 10 देशों में ये नंबर 1 तक पहुंच चुकी है. यानी कारगिल युद्ध की ये भारतीय कहानी अब दुनियाभर के दर्शकों को भी अपनी तरफ खींच रही है.
जंग, जज्बा और इमोशन
सीरीज में 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय वायुसेना के गोल्डन एरोज़ स्क्वाड्रन की भूमिका को दिखाया गया है. कहानी सिर्फ हवाई युद्ध और फाइटर जेट्स की नहीं है, बल्कि इसमें वायुसेना के जवानों की निजी जिंदगी, परिवार, बलिदान और मुश्किल हालात में डटे रहने की कहानी भी दिखाई गई है. सीरीज मेंजिमी शेरगिल, सिद्धार्थ, अभय वर्मा और मिहिर आहूजा भी अहम भूमिकाओं में हैं. इनके साथ तारुक रैना, अर्नव भसीन, दीया मिर्जा, प्राजक्ता कोहली, आदिल हुसैन और अमृता बागची भी इस सीरीज का हिस्सा हैं. दर्शकों और समीक्षकों ने खास तौर पर सीरीज के एयर कॉम्बैट सीक्वेंस, कलाकारों की परफॉर्मेंस और भारतीय वायुसेना की दुनिया को पर्दे पर पेश करने के तरीके की तारीफ की है.
सिनेमाघरों के बाद OTT पर दिखेगा जलवा, जानें कब किस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होगी Awarapan 2
सबसे खास हिस्सा है MiG-21
‘ऑपरेशन सफ़ेद सागर’ की कहानी में MiG-21 की भी अहम भूमिका है. यही वो फाइटर विमान था जिसे गोल्डन एरोज़ स्क्वाड्रन के पायलटों ने कारगिल युद्ध के दौरान उड़ाया था. ये वेब सीरीज MiG-21 को फिल्माने का आखिरी मौका भी बनी, क्योंकि भारतीय वायुसेना से इस विमान की विदाई हो चुकी है. दशकों तक भारतीय आसमान की रक्षा करने वाले MiG-21 की कहानी अब नेटफ्लिक्स पर एक अलग डॉक्यूमेंट्री के जरिए भी दिखाई जाएगी.
द लास्ट सेल्यूट
नेटफ्लिक्स ने द लास्ट सेल्यूट नाम की नई डॉक्यूमेंट्री की घोषणा की है. ये डॉक्यूमेंट्री भारतीय वायुसेना के साथ MiG-21 के 62 साल लंबे सफर को दिखाएगी. इसका प्रीमियर 26 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर होगा. डॉक्यूमेंट्री को ‘ऑपरेशन सफ़ेद सागर’ के सह निर्माता कुशल श्रीवास्तव ने निर्देशित किया है. इसका निर्माण मैचबॉक्स शॉट्स ने किया है. इसमें चीफ ऑफ द एयर स्टाफ, एयर चीफ मार्शल A P सिंह के साथ उन पायलटों की यादें भी शामिल होंगी, जिन्होंने अलग-अलग दौर में MiG-21 उड़ाया था.
News Source: PTI
Isha Koppikar के ‘अंधभक्त’ बयान पर Kangana Ranaut का समर्थन, स्कूल टीचर का भी किया विरोध!
