Home मनोरंजन Coldplay: भगवा रंग में नजर आए कोल्डप्ले सिंगर क्रिस मार्टिन, गर्लफ्रेंड संग पहुंचे प्रयागराज; हुए भावुक

Coldplay: भगवा रंग में नजर आए कोल्डप्ले सिंगर क्रिस मार्टिन, गर्लफ्रेंड संग पहुंचे प्रयागराज; हुए भावुक

by Live Times 28 January 2025, 4:44 PM IST (Updated 31 January 2025, 11:47 AM IST)
28 January 2025, 4:44 PM IST (Updated 31 January 2025, 11:47 AM IST)
Coldplay: ब्रिटिश बैंड कोल्डप्ले के सिंगर और फ्रंट मैन क्रिस मार्टिन अपनी गर्लफ्रेंड हॉलीवुड अभिनेत्री डकोटा जॉनसन के साथ आस्था की डुबकी लगाने के लिए महाकुंभ पहुंचे. इस दौरान दोनों को भगवा रंग के ड्रेस में देखा गया.

Coldplay: ब्रिटिश बैंड कोल्डप्ले के सिंगर और फ्रंट मैन क्रिस मार्टिन अपनी गर्लफ्रेंड हॉलीवुड अभिनेत्री डकोटा जॉनसन के साथ आस्था की डुबकी लगाने के लिए महाकुंभ पहुंचे. इस दौरान दोनों को भगवा रंग के ड्रेस में देखा गया.

Coldplay: ब्रिटिश बैंड कोल्डप्ले के फ्रंट मैन क्रिस मार्टिन और उनकी गर्लफ्रेंड हॉलीवुड अभिनेत्री डकोटा जॉनसन उत्तर प्रदेश के महाकुंभ में पहुंचे. दोनों को मेले के बीच देखा गया. क्रिस मार्टिन और डकोटा को कार में बैठे देखा गया. भीड़ के बीच गुजरते हुए उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. आपको बता दें कि 16 जनवरी से क्रिस और उनकी गर्लफ्रेंड भारत दौरे पर हैं. महाकुंभ में आने से पहले भी क्रिस ने अपने कॉन्सर्ट के दौरान कई मौकों पर भारतीयों का दिल जीत लिया. मुंबई में उन्होंने ‘जय श्री राम’ का नारा लगाया और अहमदाबाद में ‘वंदे मातरम’ गाकर फैंस के दिलों को छू लिया.

भगवा रेंग में दिखे कपल

महाकुंभ में पहुंचे क्रिस मार्टिन और उनकी गर्लफ्रेंड डकोटा जॉनसन ने भगवा रंग की ड्रेस पहनी हुई थी. वह दोनों महाकुंभ पहुंचकर काफी उत्साहित दिखें. क्रिस और डकोटा बैंड के म्यूजिक कॉन्सर्ट के लिए 16 जनवरी को भारत आए थे. क्रिस ने ‘कोल्डप्ले’ के सदस्यों के साथ मुंबई और अहमदाबाद में म्यूजिक कॉन्सर्ट किया.

‘जय श्री राम’ के नारे से लेकर ‘वंदे मातरम’ तक

कोल्डप्ले के सिंगर क्रिस मार्टिन ने मुंबई में अपने कॉन्सर्ट के दौरान एक प्रशंसक का कार्ड पढ़ा जिस पर ‘जय श्री राम’ लिखा था. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. अहमदाबाद में हुए कॉन्सर्ट के दौरान क्रिस ने गणतंत्र दिवस पर ‘वंदे मातरम’ गाकर फैंस का दिल जीत लिया.

भावुक संदेश के साथ कहा अलविदा

कोल्डप्ले बैंड ने अपने अहमदाबाद शो के बाद एक्स पर लिखा कि धन्यवाद अहमदाबाद, धन्यवाद भारत. हम इन दो हफ्तों को कभी नहीं भूलेंगे. आपका प्यार और दयालुता हमेशा हमारे साथ रहेगी. इस भावुक संदेश को लिख इस बैंड ने भारत को अलविदा कहा.

यह भी पढ़ें: कुछ इस तरह सब्यसाची ने मनाया ब्रांड का 25 साल, रैंप पर छाया दीपिका-आलिया समेत तमाम अभिनेत्रियों का ग्लैम

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?