Home मनोरंजन ‘स्काई फोर्स’ की छुट्टी कर देगा ‘देवा’! बॉक्‍स ऑफिस पर छाने के लिए तैयार शाहिद कपूर; अब अक्षय का क्या होगा?

‘स्काई फोर्स’ की छुट्टी कर देगा ‘देवा’! बॉक्‍स ऑफिस पर छाने के लिए तैयार शाहिद कपूर; अब अक्षय का क्या होगा?

by Live Times 30 January 2025, 5:51 PM IST (Updated 31 January 2025, 11:22 AM IST)
30 January 2025, 5:51 PM IST (Updated 31 January 2025, 11:22 AM IST)
deva

Deva Advance Booking Day 1: शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘देवा’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्‍म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी और पहले 24 घंटों में ही इसने ठीक-ठीक कमाई कर ली है.

Deva Advance Booking Day 1: शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ शुक्रवार यानी 31 जनवरी को सिनेमाघरों रिलीज होगी. फिल्‍म में शाहिद का एक सनकी और गुस्‍सैल पुलिसवाले के रूप में दिखाई देंगे. फिल्म के ट्रेलर और गानों को लोगों ने अच्छा रिस्‍पॉन्‍स दिया है. फैन्स को इसमें ‘कबीर सिंह’ वाली झलक भी दिख रही है. हालांकि, फिल्‍म इससे काफी अलग है. रोशन एंड्रयूज के डायरेक्‍शन में बनी इस एक्‍शन-थ्र‍िलर की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और पहले 24 घंटे में इसने बढ़‍िया प्रदर्शन किया है.

कई भाषाओं में बनी है फिल्म

फिल्म ‘देवा’ के 6910 शोज के लिए प्री-सेल्‍स बुकिंग की शुरुआत हो चुकी है. पहले दिन फिल्‍म के करीब 24 हजार टिकट बिके हैं. गौर करने वाली बात यह है कि हिंदी भाषा के अलावा तमिलनाडु में इसकी अच्‍छी एडवांस बुकिंग हो रही है. इसके अलावा पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी प्री-सेल्‍स के आंकड़े अच्‍छे हैं.

एडवांस बुकिंग

शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की ‘देवा’ के लिए अभी गुरुवार को भी एडवांस बुकिंग चल रही है. जबकि बुधवार को हुई प्री-सेल्‍स बुकिंग से इसने 58.57 लाख रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है. ब्‍लॉक सीटों के साथ कमाई का आंकड़ा 1.20 करोड़ रुपये है. ऐसा माना जै रहा है कि गुरुवार को टिकटों की बिक्री में तेजी आएगी.

क्या है फिल्म का बजट

‘देवा’ एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है. बॉक्‍स ऑफिस पर पिछले कुछ साल से इस जॉनर की फिल्में खूब धमाल मचा रही हैं. ऐसे में सारा दारोमदार फिल्‍म के कॉन्‍टेंट और वर्ड-ऑफ-माउथ पर निर्भर है. जहां तक कास्‍ट की बात है तो फिल्‍म में शाहिद कपूर के साथ पूजा हेगड़े, पावेल गुलाटी और कुबरा सैत भी हैं. फिल्‍म का कुल बजट 85 करोड़ रुपये है.

स्काई फोर्स’ से होगा का सामना

यहां बता दें कि ‘देवा’ को रोशन एंड्रयूज ने डायरेक्ट किया है और इसे एक फुल एक्शन ड्रामा फिल्म बताया जा रहा है. हालांकि, शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ को अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स’ के साथ तगड़ा मुकाबला करना पड़ेगा. ‘स्काई फोर्स’ भी अच्छी कमाई कर रही है.

यह भी पढ़ें: क्या अक्षय कुमार की Sky Force लगाएगी खिलाड़ी के डूबते करियर को पार? एडवांस बुकिंग में ही दे दी कई फिल्मों को मात

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?