Home मनोरंजन Drishyam 3 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, पहले सोमवार भी कमाई ने पकड़ी रफ्तार

Drishyam 3 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, पहले सोमवार भी कमाई ने पकड़ी रफ्तार

by Preeti Pal 5 October 2026, 4:01 PM IST
5 October 2026, 4:01 PM IST
Drishyam 3 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, पहले सोमवार भी कमाई ने पकड़ी रफ्तार

Drishyam 3 Collection: अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने सिनेमाघरों में आते ही बॉक्स ऑफिस गदर मचा दिया है. 2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले वीकेंड में शानदार प्रदर्शन किया और अब पहले सोमवार को भी इसने अच्छी पकड़ बनाए रखी है. फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज जैसे दमदार कलाकार लीड रोल में हैं. ‘दृश्यम 3’ को गांधी जयंती की छुट्टी का भी फायदा मिला. रिलीज के पहले दिन से ही सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ देखने को मिली. तीन दिनों में फिल्म ने भारत में करीब 176.50 करोड़ रुपये नेट कमा लिए थे. तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने करीब 61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे इसकी रफ्तार और मजबूत होती दिखाई दी.

पहले सोमवार की कमाई

आमतौर पर शुक्रवार से रविवार तक शानदार कमाई करने वाली फिल्मों के लिए सोमवार का दिन काफी खास होता है. वीकेंड खत्म होते ही वर्किंग डेज की वजह से सिनेमाघरों में लोगों की भीड़ कम होने लगती है. हालांकि, ‘दृश्यम 3’ के मामले में तस्वीर कुछ अलग नजर आ रही है. फिल्म ने चार दिनों में भारत में करीब 180.76 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. यानी 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से बस कुछ ही कदम दूर है. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की कमाई सोमवार को भी मजबूत बनी हुई है. अगर फिल्म इसी तरह ऑडियन्स को सिनेमाघरों तक खींचती रही तो आने वाले दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार करना मुश्किल नहीं होगा.

आयुष्मान-सारा की Udta Teer की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘दृश्यम 3’ सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अच्छी कमाई कर रही है. शुरुआती तीन दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 272.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था. यानी दुनियाभर में फिल्म 300 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब है. ये आंकड़ा फिल्म की पॉपुलैरिटी को दिखाता है. खासकर ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी के पुराने फैंस में फिल्म को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट दिखी. वहीं, फिल्म की सक्सेस में अजय देवगन के किरदार विजय सलगांवकर का बड़ा हाथ है. अजय एक बार फिर उसी अंदाज में नजर आ रहे हैं, जिसके लिए ‘दृश्यम’ सीरीज को पसंद किया गया है. कहानी में एक बार फिर विजय और उसके परिवार के सामने मुश्किलें खड़ी होती हैं. इस बार मामला और सीरियस हो जाता है और जांच के नए पहलू सामने आते हैं. फिल्म में तब्बू भी अपने पुराने किरदार मीरा देशमुख के रूप में नजर आ रही हैं. वहीं, जयदीप अहलावत की एंट्री ने इस फिल्म को और शानदार बना दिया है.

पुरानी ‘दृश्यम’ वाला थ्रिल

‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी ताकत इसकी कहानी और सस्पेंस रहा है. आडियन्स को हमेशा ये जानने की एक्साइटमेंट रहती है कि विजय सलगांवकर इस बार मुश्किल से कैसे निकलेंगे. पहले दो पार्ट्स की सक्सेस के बाद तीसरे भाग को लेकर भी फैंस को काफी उम्मीदें थीं. बॉक्स ऑफिस के आंकड़े बता रहे हैं कि फिल्म उन उम्मीदों पर खरी उतर जाएगी. भारत में 200 करोड़ रुपये के करीब पहुंचने और दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये की तरफ बढ़ने के साथ ‘दृश्यम 3’ ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. अब असली चैलेंज ये होगी कि सोमवार के बाद फिल्म की कमाई किस रफ्तार से आगे बढ़ती है.

इस हफ्ते OTT पर आएंगी 13 नई फिल्में और सीरीज, आपके लिए मनोरंजन का पूरा पैकेज तैयार

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?