Udta Teer: बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के फैंस को अपनी अगली फिल्म ‘उड़ता तीर’ के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. दरअसल, मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. पहले ये फिल्म 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसकी रिलीज 23 अक्टूबर कर दी है. यानी फिल्म अब दो हफ्ते बाद बड़े सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म की टीम ने नई रिलीज डेट का ऐलान करते हुए बताया कि ट्रेलर और प्रमोशन को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. ऐसे में मेकर्स ऐसी तारीख चाहते हैं, जहां फिल्म को सिनेमाघरों में ज्यादा स्क्रीन और ऑडियन्स तक पहुंचने का मौका मिल सके.
पुराने अंदाज़ में आयुष्मान
फिल्म की टीम की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि फिलहाल थिएटर में फिल्मों की रिलीज का शेड्यूल काफी बिजी है. ऐसे में 23 अक्टूबर की तारीख ‘उड़ता तीर’ के लिए ज्यादा बेहतर और क्लियर रिलीज विंडो होगी. मेकर्स का मानना है कि इससे फिल्म को थिएटर्स में ज्यादा स्क्रीन्स मिल पाएंगी. वहीं, ‘उड़ता तीर’ को लेकर आयुष्मान खुराना भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. एक्टर का कहना है कि ये फिल्म उन्हें उनके पुराने अंदाज में वापस लेकर आ रही है. आयुष्मान फिल्म में एक पाकिस्तानी जासूस का किरदार निभा रहे हैं. कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब उसका किरदार अपनी याददाश्त खो देता है. उसे अपनी देशभक्ति तो याद रहती है, लेकिन वो ये भूल जाता है कि आखिर वो किस देश से है. रिजल्ट ये निकलता है कि वो भारत के सपोर्ट में खड़ा हो जाता है.
शूटिंग पर आशा पारेख का मेकअप करती थीं ये बड़ी हीरोइन, शम्मी कपूर के सामने कही गोद लेने की बात
सारा और आयुष्मान की जोड़ी
आयुष्मान ने फिल्म को देशभक्ति और कॉमेडी का शानदार कॉम्बिनेशन बताया है. उनके मुताबिक फिल्म की कहानी ऐसी है, जिसे फैमिली के साथ भी देखा जा सकता है. इस फिल्म में आयुष्मान के साथ सारा अली खान नजर आएंगी. दोनों की जोड़ी को लेकर भी फैंस भी एक्साइटेड है. फिल्म में राहुल बोस, राम कपूर, सुहैल नय्यर, गुलशन ग्रोवर, मुकुल देव, रघुबीर यादव, बृजेंद्र काला, सुप्रिया पिलगांवकर और स्मिता तांबे जैसे कलाकार भी नज़र आने वाले हैं. ‘उड़ता तीर’ से आकाश ए काशिक डायरेक्शन में डेब्यू कर रहे हैं. फिल्म को करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन प्रोड्यूस कर रहे हैं. धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट की ये फिल्म एक बार फिर दोनों प्रोडक्शन हाउस को साथ ला रही है. अब देखना होगा कि 23 अक्टूबर को रिलीज होने वाली ये देशभक्ति, कॉमेडी और स्पाई के तड़के वाली कहानी लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में कितनी कामयाब होती है.
News Source: ANI
गांधी जयंती पर सिनेमा का सलाम! ये 6 फिल्में दिखाती हैं बापू की जिंदगी, सोच और ‘गांधीगिरी’
