Home मनोरंजन Drishyam 3 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 4 दिन में 300 करोड़ के पार पहुंची कमाई

Drishyam 3 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 4 दिन में 300 करोड़ के पार पहुंची कमाई

by Preeti Pal 6 October 2026, 7:16 PM IST (Updated 6 October 2026, 7:20 PM IST)
6 October 2026, 7:16 PM IST (Updated 6 October 2026, 7:20 PM IST)
Drishyam 3 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 4 दिन में 300 करोड़ के पार पहुंची कमाई

Drishyam 3 Collection: अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर ऐसा माहौल बनाया है कि हर तरफ इसी फिल्म की चर्चा हो रही है. विजय सालगांवकर की कहानी का आखिरी चैप्टर ऑडियन्स को खूब पसंद आ रहा है. यही वजह है कि फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ चार दिनों में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. सोमवार की कमाई के साथ फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 304.38 करोड़ रुपये पहुंच चुका है.

फिर सिनेमाघरों में छाए अजय

अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को क्रिटिक्स से भी काफी पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं. खास तौर पर इसकी कहानी, कलाकारों की एक्टिंग, सस्पेंस और ट्विस्ट ऑडियन्स का ध्यान खींच रहे हैं. फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आ रहे हैं.

Honey Singh की बढ़ी मुश्किलें, महाराष्ट्र साइबर ने किया तलब; जानें क्या है पूरा मामला

चार दिन में बंपर कमाई

मेकर्स के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के बाद शानदार शुरुआत की और पहले वीकेंड में 270.22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके बाद सोमवार को भी फिल्म की रफ्तार कम नहीं हुई. सोमवार को ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ ने 34.16 करोड़ रुपये कमाए. इसी के साथ फिल्म की दुनियाभर की कमाई 304.38 करोड़ रुपये हो गई. इस फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव भी अपने पुराने किरदारों में लौटे हैं. वहीं, जयदीप अहलावत की एंट्री ने कहानी में नया ट्विस्ट जोड़ा है. वो क्राइम ब्रांच ऑफिसर राजवीर सिंह तोमर के रोल में हैं

2015 में शुरू हुई थी कहानी

‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2015 में हुई थी. निशिकांत कामत ने पहले पार्ट को डायरेक्ट किया था. पहली फिल्म में एक सिंपल केबल ऑपरेटर विजय सालगांवकर अपने परिवार को बचाने के लिए कुछ ऐसा करता है, जिसके बारे में किसी ने नहीं सोचा होता. इसके बाद साल 2022 में ‘दृश्यम 2’ आई. इस बार भी बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाका हुआ. ये उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में शामिल हुई. अब ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ को इस फ्रेंचाइजी का लास्ट चैप्टर बताया जा रहा है. फिल्म की कहानी अभिषेक पाठक, आमिल कीयान खान और परवेज शेख ने लिखी है.

News Source: ANI

Govinda की 6 फिल्मों में एक ही नाम! हर बार अंदाज अलग, चौथी फिल्म के सातों गाने सुपरहिट; बता सकते हैं नाम?

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?