Home मनोरंजन Kalki 2898 AD से Raayan तक, इस वीकेंड आपको एंटरटेन करेंगी ये धांसू फिल्में और सीरीज

Kalki 2898 AD से Raayan तक, इस वीकेंड आपको एंटरटेन करेंगी ये धांसू फिल्में और सीरीज

by Preeti Pal 23 August 2024, 4:46 PM IST (Updated 30 May 2025, 4:31 PM IST)
23 August 2024, 4:46 PM IST (Updated 30 May 2025, 4:31 PM IST)
Kalki 2898 AD से Raayan तक, इस वीकेंड आपको एंटरटेन करेंगी ये धांसू फिल्में और सीरीज

New Releases: इस वीकेंड आप घर बैठे कई फिल्मों और सीरीज का लुत्फ उठा सकते हैं. ऐसे में एक नजर डालते हैं इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज पर.

23 August, 2024

New Releases: राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म ‘स्त्री 2’ (Stree 2) बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. 15 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. वहीं, अगर आप भी इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म का आनंद उठा चुके हैं और सोच रहे हैं कि वीकेंड पर क्या देखें तो हम आपके लिए इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं.

Kalki 2898 AD

बॉक्स ऑफिस पर 1 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस करने वाली फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ अब ओटीटी पर भी लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार है. प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन स्टारर यह फिल्म 22 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.

रायन

साउथ स्टार धनुष की फिल्म ‘रायन’ भी इस हफ्ते ओटीटी पर छाने के लिए तैयार है. यह फिल्म 23 अगस्त से तमिल के अलावा तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है.

इनकमिंग

अगर आप हॉलीवुड फिल्म देखना पसंद करते हैं तो 23 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर सट्रीम होगी ‘इनकमिंग’. कहानी 4 लड़कियों की जो पहली बार हाई स्कूल पार्टी में हिस्सा लेने वाली हैं.

एंग्री यंग मैन

मशहूर राइटर सलीम-जावेद की जिंदगी पर बनी डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘एंग्री यंग मैन’ भी इस हफ्ते आपको एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी. सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ने ‘मिस्टर इंडिया’, ‘दीवार’, ‘जंजीर’ और ‘शोले’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. दोनों की डॉक्यूमेंट्री 20 अगस्त से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो चुकी है.

यह भी पढ़ें : मनोरंजन समाचार, Entertainment मूवी News, सिनेमा Bollywood की ताज़ा खबरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?