Home मनोरंजन Yeh Meri Family 3 Trailer: रिलीज हुआ ‘ये मेरी फैमिली 3’ का ट्रेलर, जानें कब और कैसे देख पाएंगे?

Yeh Meri Family 3 Trailer: रिलीज हुआ ‘ये मेरी फैमिली 3’ का ट्रेलर, जानें कब और कैसे देख पाएंगे?

by Pooja Attri 29 March 2024, 6:02 PM IST (Updated 23 September 2025, 12:12 PM IST)
29 March 2024, 6:02 PM IST (Updated 23 September 2025, 12:12 PM IST)
family

Yeh Meri Family 3 Trailer: अमेजन मिनी टीवी की पॉपुलर वेब सीरीज ‘ये मेरी फैमिली’ का ट्रेलर शुक्रवार (29 मार्च) को रिलीज कर दिया गया है. यहां जानें इस फैमिली ड्रामा को कब से देख पाएंगे.

29 March, 2024

Yeh Meri Family 3 Trailer: आज-कम बहुत कम ऐसी सीरीज और फिल्में बनती हैं जिन्हें आप अपने पूरे परिवार के साथ देख पाते हैं. ऐसे में अमेजन मिनी टीवी की सीरीज ‘ये मेरी फैमिली’ का तीसरा पार्ट आ रहा है. इसका ट्रेलर शुक्रवार को ही जारी किया गया है.

ये मेरी फैमिली 3 की कास्ट

‘ये मेरी फैमिली 3’ अवस्थी परिवार की दिल छू लेने वाली कहानी है. ये परिवार जीवन की कठिनाइयों को पार करता है. इस सीरीज का ट्रेलर आपको 90 के दशक में ले जाएगा. ट्रेलर अच्छे-पुराने दिनों, रिश्तों और गहरी दोस्ती को दिखाता है. साथ ही एक बड़ी फैमिली के साथ जिंदगी कितनी मजेदार हुआ करती थी? ये भी नजर आता है. आपको बता दें कि ‘ये मेरी फैमिली’ के पहले दोनों सीजन को दर्शकों ने काफी सराहा है. यही वजह है कि लोग ये मेरी फैमिली के तीसरे सीजन को लेकर एक्साइटेड हैं. नए सीजन में जूही परमार, राजेश कुमार और हेतल गाडा अहम रोल में नजर आएंगे.

इस दिन होगी रिलीज

‘ये मेरी फैमिली सीजन 3’ का प्रीमियर 4 अप्रैल, 2024 को अमेजन मिनीटीवी पर हो रहा है. इस शो को देखने के बाद आपकी 90 के दशक की यादें ताजा हो जाएंगी. पूरी कहानी का प्लॉट उसी समय पर बेस्ड है. इस फैमिली सीरीज को आप घर बैठे मुफ्त में देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ातरीन समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?