Family Web Series: अमेजन प्राइम वीडियो पर हाल ही में नई वेब सीरीज रिलीज हुई है, जिसका नाम ‘आदर्श बाल विद्यालय’ है. अगर इस सीरीज की सादगी, किरदार और हल्के-फुल्के अंदाज ने आपका दिल जीत लिया है, तो अच्छी खबर है. दरअसल, ऐसी कई भारतीय वेब सीरीज हैं जो बिना ज्यादा ड्रामा या एक्शन के अपनी शानदार कहानी और इमोशनल टच से आपको बांधे रखती हैं. इन सीरीज में छोटे शहरों की जिंदगी, परिवार का प्यार, दोस्ती और रोजमर्रा के किस्सों को बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया है. ऐसे में आपके लिए कुछ ऐसी ही वेब सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपनी फैमिली वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं.
पंचायत-अमेजन प्राइम वीडियो
अगर फील-गुड कंटेंट की बात हो और ‘पंचायत’ का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. कहानी है अभिषेक त्रिपाठी की, जो इंजीनियरिंग करने के बाद मजबूरी में उत्तर प्रदेश के फुलेरा गांव का पंचायत सचिव बनता है. शुरुआत में गांव की धीमी जिंदगी उसे परेशान करती है. फिर धीरे-धीरे गांव के लोगों से उसका खास रिश्ता बन जाता है. सीरीज में हल्की-फुल्की कॉमेडी, दिल छू लेने वाले सीन और गांव की सादगी इस शो को बहुत खास बनाती है.
गुल्लक-सोनी लिव
अगर आपको परिवार की छोटी-छोटी खुशियां और नोकझोंक पसंद है, तो ‘गुल्लक’ आपके लिए परफेक्ट है. मिश्रा परिवार की रोजमर्रा की जिंदगी पर आधारित ये सीरीज दिखाती है कि कैसे सिंपल से पल भी यादगार बन जाते हैं. भाई-बहनों की मस्ती, माता-पिता की चिंताएं और घर की छोटी-बड़ी बातें हर दर्शक को अपने परिवार की याद दिलाती हैं. यही इस सीरीज की सबसे बड़ी खूबी है.
इंटरनेशल फ्रेंडशिप डे पर दोस्त के साथ देखें ये 10 बेस्ट बॉलीवुड मूवीज, बॉन्ड बनेगा और मजबूत
ग्राम चिकित्सालय-अमेजन प्राइम वीडियो
ये वेब सीरीज एक यंग डॉक्टर प्रभात सिन्हा की कहानी है, जो एक छोटे से गांव के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र को फिर से बेहतर बनाने का सपना लेकर आता है. लेकिन यहां उसे टूटी-फूटी व्यवस्था, संसाधनों की कमी और लोगों के भरोसे की चुनौती का सामना करना पड़ता है. मजेदार घटनाओं और इमोशन्स के बीच ये सीरीज ग्रामीण भारत की सच्चाई को शानदार अंदाज में दिखाती है.
मामला लीगल है-नेटफ्लिक्स
अगर आपको कॉमेडी के साथ थोड़ा अलग स्वाद चाहिए तो ‘मामला लीगल है’ शानदार ऑप्शन है. दिल्ली की जिला अदालत पर बनी ये वेब सीरीज अजीबोगरीब मुकदमों और मजेदार किरदारों से भरी है. रवि किशन की दमदार एक्टिंग और कोर्टरूम की हल्की-फुल्की कहानियां इसे काफी एंटरटेनिंग बनाती हैं. यहां कानून की दुनिया को गंभीर नहीं, बल्कि हंसी-मजाक के साथ दिखाया गया है.
दुपहिया-अमेजन प्राइम वीडियो
‘दुपहिया’ एक ऐसे गांव की कहानी है, जहां 25 साल से कोई अपराध नहीं हुआ. लेकिन शादी से ठीक पहले एक मोटरसाइकिल चोरी हो जाती है. फिर पूरा गांव उसे ढूंढने में जुट जाता है. इस दौरान कई मजेदार घटनाएं होती हैं, जो दर्शकों को हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़तीं.
Gen Z पर Kangana Ranaut की टिप्पणी से मचा बवाल, सोशल मीडिया से लेकर राजनीति तक छिड़ी बहस
