Home मनोरंजन Rohit Shetty: इन 4 फिल्मों से सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाएंगे रोहित शेट्टी

Rohit Shetty: इन 4 फिल्मों से सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाएंगे रोहित शेट्टी

by Preeti Pal 14 March 2024, 4:03 PM IST (Updated 20 September 2025, 1:07 PM IST)
14 March 2024, 4:03 PM IST (Updated 20 September 2025, 1:07 PM IST)
rohit shetty

Rohit Shetty: डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty Upcoming movies) की कई फिल्में सिनेमाघरों में तहलका मचाने के लिए जल्द ही रिलीज़ होंगी. इन फिल्मों का लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. यहां देखें रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट…

14 March 2024

Rohit Shetty Upcoming movies: डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) को बॉलीवुड की हिट मशीन कहा जाता है. इन दिनों वो अपनी कई अपकमिंग फिल्मों की वजह से चर्चा में हैं. रोहित की फिल्मों का फैंस भी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. बड़ी स्टारकास्ट और बजट के साथ ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने के लिए तैयार हैं. ऐसे में एक नज़र डालते हैं रोहित शेट्टी की बड़ी अपकमिंग फिल्मों पर…

Singham Again (सिंघम अगेन)

रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) इसी साल 15 अगस्त को रिलीज़ होने वाली है. एक बार फिर अजय देवगन पुलिस ऑफिसर बनकर लोगों के दिलों पर राज करेंगे. फिल्म में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) भी अहम भूमिका में नज़र आएंगे. रोहित की ये फिल्म उनकी हिट फ्रेंचाइज़ी ‘सिंघम’ का तीसरा पार्ट है.

Rakesh Maria Biopic (राकेश मारिया बायोपिक)

रोहित शेट्टी ने काफी पहले राकेश मारिया की बायोपिक बनाने की अनाउंसमेंट की थी. हालांकि, अभी तक ये फिल्म फ्लोर पर नहीं पहुंची है। इसके अलावा फिल्म की कास्ट और शूटिंग डिटेल्स के बारे में भी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है.

Golmaal 5 (गोलमाल 5)

रोहित शेट्टी की एक और हिट फ्रेंचाइज़ी ‘गोलमाल’ भी इस लिस्ट में शामिल है. ‘सिंघम अगेन’ के बाद रोहित शेट्टी ‘गोलमाल 5’ बनाने की प्लॉनिंग में हैं. इस कॉमेडी ड्रामा का दर्शक भी इंतज़ार कर रहे हैं.

Simmba 2 (सिंबा 2)

रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म ‘सिंबा’ की सक्सेस के बाद अब रोहित शेट्टी फिल्म का सीक्वल लाने की तैयारी में हैं. हालांकि, फिल्हाल फिल्म के फ्लोर पर जाने में कभी काफी वक्त है.

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ातरीन समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?