Home मनोरंजन Happy Birthday Chitrangda Singh: होश उड़ा देंगी चित्रांगदा की Glamorous तस्वीरें

Happy Birthday Chitrangda Singh: होश उड़ा देंगी चित्रांगदा की Glamorous तस्वीरें

by Pooja Attri 30 August 2024, 1:29 PM IST (Updated 2 June 2025, 5:16 PM IST)
30 August 2024, 1:29 PM IST (Updated 2 June 2025, 5:16 PM IST)
Happy Birthday Chitrangda Singh: होश उड़ा देंगी चित्रांगदा की Glamorous तस्वीरें

Chitrangda Singh Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं. ऐसे में आज एक्ट्रेस के बर्थडे पर देखिए उनकी हॉट और ग्लैमरस तस्वीरें.

Chitrangda Singh Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह 30 अगस्त, शुक्रवार को अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने साल 2005 में फिल्म ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया. चित्रांगदा की खूबसूरती और ग्लैमर पर फैन्स आज भी फिदा हैं. ऐसे में आज एक्ट्रेस के बर्थडे पर देखिए उनकी हॉट और ग्लैमरस तस्वीरें, जिन्हें देखकर आपकी धड़कने थम सी जाएंगी.

रॉयल ब्लू लहंगा

एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह इस मिरर वर्क ब्लू लहंगा-चोली में स्टाइलिश अंदाज नजर आ रही हैं. इस रॉयल ब्लू लहंगे के साथ उन्होंने डीप नेक हाफ स्लीव्स चोली के साथ ऑर्गेंजा दुपट्टा पेयर किया. वहीं, सिल्वर ईयररिंग्स, मिनिमल मेकअप और ओपन कर्ली हेयर स्टाइल ने चित्रांगदा के लुक को पूरा किया.

ऑफव्हाइट लहंगा

चित्रांगदा इस ऑफव्हाइट शिफॉन लहंगा सेट बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वाले इस लहंगे को उन्होंने मैचिंग चोली और नेट दुपट्टे के साथ कैरी किया. वहीं, गोल्डन-ग्रीन नेकपीस, मैचिंग ईयररिंग्स, लाइट मेकअप और कर्ली ओपन हेयर ने चित्रांगदा के लुक को और निखारा.

रेड लहंगा

चित्रांगदा इस रेड जॉर्जट लहंगा सेट में हमेशा की तरह हसीन दिख रही हैं. इस फ्लेयर्ड लहंगे के साथ उन्होंने हैवी एम्ब्रॉयडरी हाफ स्लीव्स चोली और मैचिंग दुपट्टा कैरी किया. वहीं, गोल्डन ईयररिंग्स, रिंग, रेड लिपस्टिक, लाइट मेकअप और कर्ली ओपन हेयर ने चित्रांगदा की खूबसूरती को और बढ़ाया.

पेस्टल लहंगा

चित्रांगदा इस पेस्टल ब्लू कलर के लहंगा चोली में एक डॉल जैसी नजर आ रही हैं. फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वाले इस लहंगे के साथ उन्होंने मैचिंग हाफ स्लीव्स चोली और नेट दुपट्टा पेयर किया. वहीं, मैचिंग चोकर, ईयररिंग्स, मिनिमल मेकअप और कर्ली खुले बालों ने चित्रांगदा के लुक में चार-चांद लगाए.

आयवरी लहंगा

एक्ट्रेस चित्रांगदा इस आयवरी लहंगा सेट में बेहद गॉर्जियस नजर आ रही हैं. हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले इस लहंगे को उन्होंने मैचिंग हाफ स्लीव्स ब्लाउज और नेट दुपट्टे के साथ कैरी किया. वहीं, मल्टीकलर नेकपीस, मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर स्टाइल ने एक्ट्रेस के लुक में स्टाइल का तड़का लगाया.

यह भी पढ़ें : मनोरंजन समाचार, Entertainment मूवी News, सिनेमा Bollywood की ताज़ा खबरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?