Home मनोरंजन Hariyali Teej 2024: हरी साड़ी में इन बॉलीवुड हसीनाओं ने लूटा दिल, हरियाली तीज पर आप भी हो सकती हैं ऐसे तैयार

Hariyali Teej 2024: हरी साड़ी में इन बॉलीवुड हसीनाओं ने लूटा दिल, हरियाली तीज पर आप भी हो सकती हैं ऐसे तैयार

by Pooja Attri 18 July 2024, 4:43 PM IST (Updated 23 August 2025, 1:05 PM IST)
18 July 2024, 4:43 PM IST (Updated 23 August 2025, 1:05 PM IST)
Hariyali Teej 2024: हरी साड़ी में इन बॉलीवुड हसीनाओं ने लूटा दिल, हरियाली तीज पर आप हो सकती हैं ऐसे तैयार

Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज पर ग्रीन कलर बेहद शुभ माना जाता है. अगर आप भी इस दिन व्रत रख रही हैं तो आज हम आपके लिए बॉलीवुड हसीनाओं से इंस्पायर ग्रीन साड़ी कलेक्शन लेकर आए हैं.

18 July, 2024

Hariyali Teej 2024: हिंदू धर्म में हरियाली तीज का खास महत्व है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल हरियाली तीज का व्रत 7 अगस्त को रखा जाएगा. यह त्योहार भगवान शंकर और माता पार्वती के मिलन का प्रतीक है. इस त्योहार को सुहागिन महिलाएं पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाती हैं. साथ ही वह अपने पति की लंबी आयु और सेहत के लिए इस दिन व्रत रखती हैं. मान्यतानुसार, जो सुहागिन स्त्री हरियाली तीज का व्रत रखती है उसके जीवन में सुख-स्मृ्द्धि की वृद्धि होती है. इस दिन ग्रीन कलर पहनना बेहद शुभ माना जाता है. ऐसे में अगर आप भी इस दिन व्रत रख रही हैं तो आज हम आपके लिए बॉलीवुड हसीनाओं से इंस्पायर ग्रीन साड़ी कलेक्शन लेकर आए हैं, जिन्हें पहनकर आप भी हिरोइन जैसी दिखेंगी.

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट की यह ग्रीन कलर की सिल्क साड़ी हरियाली तीज के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है. इस लाइट वेट साड़ी में वह बहुत क्लासी लग रही हैं. इस साड़ी को आप आलिया की ही तरह गोल्डन छुमके, पार्टी मेकअप और गजरे के साथ स्टाइल कर सकती हैं.

कियारा आडवानी

एक्ट्रेस कियारा आडवानी इस ग्रीन ऑर्गेंजा साड़ी में बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं. इस लाइट लेट साड़ी को आप भी उनकी ही तरह फ्लोरल ब्लाउज के साथ पेयर कर सकती हैं. वहीं, पिंक चूड़ियां, गोल्डन छुमके और मिनिमल मेकअप आपके लुक को निखाने का काम करेंगे.

बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर की यह ग्रीन फ्लोरल प्रिंट साड़ी हरियाली तीज के लिए अच्छी च्वाइस साबित हो सकती है. इस साड़ी को आप उनकी ही तरह हाफ स्लीव्स के मैचिंग ब्लाउज के साथ पेयर कर सकती हैं. आप भी लुक में चार-चांद लगाने के लिए चांद बालियां और ओपन हेयर का सहारा ले सकती हैं.

रश्मिका मंदाना

हरियाली तीज के लिए रश्मिका की यह ग्रीन बनारसी साड़ी बेस्ट ऑप्शन है. इस साड़ी को आप रश्मिका की ही तरह कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज के साथ पेयर कर सकती हैं. वहीं, ग्रीन पर्ल चोकर, बिंदी और मिनिमल मेकअप लुक को निखारने का काम करेंगे.

अदिति राव हैदरी

अदिति राव हैदरी की यह डार्क ग्रीन सिल्क साड़ी भी हरियाली तीज के लिए एकदम बेस्ट है. इस साड़ी को अगर आप चाहें तो मैचिंग कलर या फिर गोल्डन कलर के ब्लाउज के साथ पेयर कर सकती हैं. एक्ट्रेस की तरह गोल्डन छुमके आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेंगे.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?