Home मनोरंजन ऋतिक रोशन को लगी चोट, ‘फाइटर’ स्टार के फैंस को हुई चिंता

ऋतिक रोशन को लगी चोट, ‘फाइटर’ स्टार के फैंस को हुई चिंता

by Preeti Pal 15 February 2024, 10:52 AM IST (Updated 12 February 2025, 5:33 PM IST)
15 February 2024, 10:52 AM IST (Updated 12 February 2025, 5:33 PM IST)
ऋतिक रोशन को लगी चोट, फाइटर स्टार के फैंस को हुई चिंता, बैसाखी का सहारा लेकर खड़े हो रहे हैं

15 February 2024

बैसाखी का सहारा लेकर खड़े हो रहे हैं ऋतिक रोशन

बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद उनके फैंस को चिंता हो रही है। तस्वीर में फाइटर स्टार बैसाखी के सहारे खड़े नजर आ रहे हैं। दरअसल, ऋतिक रोशन की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण उन्हें बैसाखी का सहारा लेना पड़ रहा है। एक्टर ने खुद अपनी तबीयत के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसके साथ उन्होंने लंबा पोस्ट भी लिखा है। ऋतिक ने लिखा-‘कितने लोगों को बैसाखी और व्हीलचेयर की जरूरत पड़ी? आपको कैसा महसूस हुआ? याद है मुझे कि मेरे दादाजी ने एयरपोर्ट में व्हीलचेयर पर बैठने से मना कर दिया था। मैंने उनसे कहा था कि डेडा, ये सिर्फ चोट है। आपकी उम्र से इसका कोई लेना-देना नहीं है! इससे आपको ठीक होने में मदद मिलेगी। मुझे ये देखकर दुख हुआ कि उन्हें अपने अंदर के डर और शर्मिंदगी को छिपाने के लिए मजबूत होने की जरूरत थी।’

व्हीलचेयर से उम्र का लेना-देना नहीं

ऋतिक रोशन ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा- ‘मैंने उनसे कहा कि आपको बुढ़ापे की वजह से नहीं बल्कि सेहत के लिए इसकी जरूरत है। व्हीलचेयर से उम्र का कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन तब उन्होंने इससे मना कर दिया और अजनबी लोगों के सामने मजबूत बने रहे। इस वजह से उनके इलाज में देरी हुई और दर्द भी बढ़ा।’

फैंस को बताई वजह

ऋतिक रोशन ने अपने पोस्ट में बताया कि पीठ के निचले हिस्से में खिंचाव आने की वजह से उन्हें डॉक्टर्स ने बैसाखी से चलने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि जब वो 13 फरवरी की सुबह उठे तो बॉडी के निचले हिस्से में मांसपेशियों में काफी खिंचाव हुआ। खैर, अब फैंस और बी-टाउन के कई लोग ऋतिक के लिए परेशान हो रहे हैं। साथ ही उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। बात करें उनके वर्कफ्रंट की तो ऋतिक की फिल्म ‘फाइटर’ 25 जनवरी को ही सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है। ऋतिक और दीपिका पादुकोण की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्हाल उनके पास ‘वॉर 2’ और ‘कृष 4’ जैसी फिल्में हैं।

खबरें और भी पढ़े: Entertainment News in Hindi, मनोरंजन समाचार, Bollywood की ताज़ा खबरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?