Home राष्ट्रीय आज फिर बिहार से शुरु राहुल की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’

आज फिर बिहार से शुरु राहुल की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’

by Farha Siddiqui
0 comment
आज फिर बिहार से शुरु राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

15 February 2024

पहले सीमांचल के 4 जिलों से गुज़र चुकी है यात्रा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आज बिहार से फिर से शुरु करने जा रहे है। राहुल औरंगाबाद जिले में एक जनसभा को संबोधीत कर बिहार में अपनी यात्रा की फिर से शुरुआत करेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद के सदस्य प्रेम चंद्र मिश्रा ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी रैली को संबोधित कर सकते है।

मिश्रा ने बताया, ‘‘राहुल और खरगे के विमान से गया पहुंचेंगे। फिर उनकी हेलीकॉप्टर से औरंगाबाद पहुंचने की संभावना है। औरंगाबाद पहुंचने के बाद राहुल फिर से यात्रा शुरू करेंगे।’’ इससे पहले राहुल की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ सीमांचल क्षेत्र के चार जिलों से गुज़र चुकी है।

मिश्रा के मुताबिक रैली के बाद राहुल टेकारी विधानसभा क्षेत्र में किसानों से बातचीत कर सकते हैं। ‘‘राहुल सासाराम में रात्रि विश्राम करेंगे। शुक्रवार को वह कैमूर जिले में यात्रा निकालेंगे।

आपको बता दें कि मौजूदा वक्त में बिहार पर कमजोर होती पकड़ के बावजूद कांग्रेस औरंगाबाद और सासाराम संसदीय क्षेत्रों में पूरा दमखम दिखाकर पार्टी को मज़बूत करने की कोशिश कर रही है। पार्टी ने औरंगाबाद में आखिरी बार 2004 में जीत हासिल की थी। कांग्रेस नेता निखिल कुमार औरंगाबाद संसीदय क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे, जो बाद में नगालैंड और केरल में राज्यपाल के पद पर भी रहे थे।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?