Home मनोरंजन Janhvi Kapoor अस्पताल में भर्ती, जानें क्यों बिगड़ी तबीयत! क्या अनंत अंबानी की शादी से है इसका कनेक्शन?

Janhvi Kapoor अस्पताल में भर्ती, जानें क्यों बिगड़ी तबीयत! क्या अनंत अंबानी की शादी से है इसका कनेक्शन?

by Preeti Pal 19 July 2024, 11:25 AM IST (Updated 23 August 2025, 1:28 PM IST)
19 July 2024, 11:25 AM IST (Updated 23 August 2025, 1:28 PM IST)
Janhvi Kapoor अस्पताल में भर्ती, जानें क्यों बिगड़ी तबीयत, क्या अनंत अंबानी की शादी से है इसका कनेक्शन?

Janhvi Kapoor hospitalized: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जानें तबीयत बिगड़ने की वजह.

19 July, 2024

Janhvi Kapoor hospitalized: अनंत अंबानी (anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की शादी में बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने खूब रौनक लगाई. लेकिन शादी के फंक्शन के बाद एक्ट्रेस की तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद जान्हवी कपूर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया. बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस को फूड पॉइजनिंग की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें बुधवार को बेचैनी और कमजोरी महसूस हो रही थी. जब गुरुवार को भी जान्हवी की हालत में सुधार नहीं हुआ तब उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया. उनके बेहतर इलाज के लिए एक्ट्रेस की फैमिली ने उन्हें अस्पताल में एडमिट करवा दिया.

आज मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जान्हवी कपूर को आज अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है. वहीं, सोशल मीडिया पर अब कई लोग जान्हवी कपूर की फूड पॉइजनिंग की दिक्कत को अंनत और राधिका की शादी से जोड़ रहे हैं. लोगों का कहना है कि जान्हवी ने इस फंक्शन में कुछ ज्यादा ही मस्ती कर ली. इसके अलावा उन्होंने दबाकर खाना भी खाया होगा. इससे एक्ट्रेस का डेली रूटीन डगमगा गया होगा. यही वजह है कि जान्हवी कपूर की तबीयत बिगड़ गई.

अनंत-राधिका की शादी में जान्हवी का जलवा

10 जुलाई से 14 जुलाई तक मुंबई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के फंक्शन चले. इनमें देश और विदेश की तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत की. ऐसे में सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहे बॉलीवुड स्टार्स. जान्हवी कपूर ने भी अनंत-राधिका की शादी में खूब वाहवाही लूटी. सोशल मीडिया पर उनकी खूबसूरत तस्वीरों ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?