Home मनोरंजन Janhvi Kapoor के AI वीडियो पर बवाल, जूनियर NTR से विजय देवरकोंडा तक ने उठाई आवाज

Janhvi Kapoor के AI वीडियो पर बवाल, जूनियर NTR से विजय देवरकोंडा तक ने उठाई आवाज

by Preeti Pal 5 October 2026, 5:05 PM IST (Updated 5 October 2026, 5:06 PM IST)
5 October 2026, 5:05 PM IST (Updated 5 October 2026, 5:06 PM IST)
Janhvi Kapoor के AI वीडियो पर बवाल, एक्ट्रेस बोलीं- 'यह डिजिटल दुनिया में यौन उत्पीड़न जैसा'

Janhvi Kapoor AI Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक AI जनरेटेड वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. इस वीडियो में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से एक्ट्रेस की तस्वीरों और वीडियो को इस तरह बदला गया था कि उन्हें आपत्तिजनक और अश्लील अंदाज में दिखाया गया. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बातें शुरू हुईं. वहीं, अब इसे प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया गया है. इस पूरे मामले पर जान्हवी कपूर ने बहुत नाराज़गी जताई है. उन्होंने कहा कि किसी महिला की सहमति के बिना उसकी तस्वीर या वीडियो को बदलकर आपत्तिजनक तरीके से पेश करना सिर्फ तकनीक का गलत इस्तेमाल नहीं, बल्कि महिला की गरिमा और निजी सीमाओं का गंभीर उल्लंघन है.

महिलाओं सुरक्षा का सवाल

जान्हवी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी बात रखते हुए कहा कि महिलाओं को लेकर सहमति, पसंद और सम्मान जैसी चीजें किसी भी समाज की बुनियादी जरूरत होनी चाहिए. उनके मुताबिक, तकनीक का इस्तेमाल करके किसी महिला को आपत्तिजनक तरीके से पेश करना और फर्जी कंटेंट बनाकर फैलाना बहुत गंभीर मामला है. एक्ट्रेस ने इस तरह के काम को यौन उत्पीड़न के करीब बताया. उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री की लगभग हर महिला ने किसी न किसी तरह ऐसी स्थिति का सामना किया है. अब ये समस्या आम महिलाओं तक भी पहुंच रही है. जान्हवी ने ये भी कहा कि किसी महिला को क्या पहनना है, वो अपने शरीर को लेकर क्या फैसला लेती है और किस चीज के साथ वो कंफर्टेबल है, इन सभी फैसलों का अधिकार सिर्फ उसी का होना चाहिए. किसी दूसरे व्यक्ति को उसकी सीमाएं तय करने या उनका गलत मतलब निकालने का अधिकार नहीं है.

सिर्फ AI वीडियो की बात नहीं

जान्हवी ने अपनी बात को सिर्फ वायरल वीडियो तक नहीं रखा. उन्होंने कहा कि ये मामला महिलाओं की जिंदगी में मौजूद उस बड़ी समस्या की तरफ इशारा करता है, जिसमें उन्हें लगातार अपनी सुरक्षा, समाज की नजर और दूसरों के फैसलों के बीच बैलेंस बनाना पड़ता है. उनके मुताबिक, महिलाओं को असली दुनिया में जिस डर और असुरक्षा का सामना करना पड़ता है, उसका समाधान अभी पूरी तरह नहीं हुआ है. अब वही समस्या डिजिटल दुनिया में भी एक नए रूप में सामने आ रही है. AI और डीपफेक तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल ने इस चिंता को और सीरियस बना दिया है. किसी व्यक्ति की असली तस्वीर या वीडियो को बिना अनुमति बदलकर ऐसा कंटेंट तैयार किया जा सकता है, जो उसकी इमेज को नुकसान पहुंचा सकता है.

इस हफ्ते OTT पर आएंगी 13 नई फिल्में और सीरीज, आपके लिए मनोरंजन का पूरा पैकेज तैयार

जूनियर एनटीआर का गुस्सा

जान्हवी कपूर के साथ ‘देवरा: पार्ट 1’ में नजर आए जूनियर एनटीआर ने भी इस वीडियो को लेकर अपना गुस्सा दिखाया. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे बहुत ही घटिया और शर्मनाक बताते हुए कहा कि AI का इस्तेमाल किसी महिला का अपमान करने के लिए करना बहुत गलत है. जूनियर एनटीआर ने कहा कि महिलाओं को सम्मान देने वाली संस्कृति में इस तरह की हरकत स्वीकार नहीं की जा सकती. उन्होंने वीडियो बनाने और उसे फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही. इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकारों से AI के गलत इस्तेमाल पर सख्त कदम उठाने की अपील की.

चिरंजीवी ने भी कही अपनी बात

एक्ट्रेस और राजनेता खुशबू सुंदर ने भी इस मामले पर अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि किसी महिला को डिजिटल तरीके से अपमानित किए जाने पर चुप रहना सही नहीं है. उन्होंने साफ कहा कि किसी महिला की बॉडी मनोरंजन की चीज नहीं है. उसकी गरिमा को कंटेंट की तरह इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. उनके मुताबिक AI को महिलाओं के खिलाफ हथियार बनने से रोकना जरूरी है. वहीं, सुपरस्टार चिरंजीवी ने भी वीडियो की निंदा करते हुए कहा कि ये सिर्फ एक एक्ट्रेस या एक फिल्म से जुड़ा मामला नहीं है. आज किसी और महिला के साथ ऐसा हुआ है, तो कल कोई भी इसका शिकार हो सकता है. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से एकजुट होकर ऐसे मामलों से निपटने की अपील की. ये भी कहा कि वो इस मुद्दे को तेलुगु फिल्म चैंबर, प्रोड्यूसर्स काउंसिल और बाकी संस्थाओं के सामने उठाएंगे.

विजय देवरकोंडा ने भी उठाई आवाज

एक्टर विजय देवरकोंडा ने भी AI से बनाए गए वीडियो को फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर समाज में ऐसा माहौल क्यों बन रहा है, जहां किसी दूसरे व्यक्ति को अपमानित करने में लोगों को मज़ा आ रहा है. उन्होंने कहा कि जब पूरी दुनिया AI की वजह से नौकरियों और फ्यूचर की बातें कर रही है, तब कुछ लोग इसी तकनीक का इस्तेमाल महिलाओं को अपमानित करने के लिए कर रहे हैं. उन्होंने इसे डिजिटल दुनिया में यौन उत्पीड़न के समान बताया. विजय ने इसपर कानूनी कार्रवाई की मांग भी की.

कई एक्ट्रेस बनीं शिकार

जान्हवी कपूर का मामला कोई अकेला नहीं है. इससे पहले भी फिल्म इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेस AI और डीपफेक तकनीक के गलत इस्तेमाल पर चिंता जता चुकी हैं. रश्मिका मंदाना, मृणाल ठाकुर और शालिनी पांडे जैसी एक्ट्रेसेस भी अपने नाम और चेहरे से जुड़े मॉर्फ किए गए वीडियो के खिलाफ आवाज उठा चुकी हैं. AI तकनीक जहां फिल्म और मनोरंजन की दुनिया में नए एक्सपेरिंमेंट्स के दरवाजे खोल रही है. वहीं, इसके गलत इस्तेमाल ने प्राइवेसी और डिजिटल सिक्योरिटी को लेकर बड़े सवाल भी खड़े कर दिए हैं. ऐसे में जान्हवी कपूर के मामले ने एक बार फिर यही सवाल खड़ा किया है कि तकनीक कितनी भी मॉर्डन क्यों न हो, किसी व्यक्ति की गरिमा और उसकी सहमति से ऊपर नहीं हो सकती.

News Source: ANI

Drishyam 3 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, पहले सोमवार भी कमाई ने पकड़ी रफ्तार

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?