Home मनोरंजन जल्द सुलझेगी Janhvi Kapoor की Ulajh, सामने आई फिल्म की रिलीज डेट

जल्द सुलझेगी Janhvi Kapoor की Ulajh, सामने आई फिल्म की रिलीज डेट

by Preeti Pal 17 April 2024, 3:08 PM IST (Updated 17 September 2025, 11:41 AM IST)
17 April 2024, 3:08 PM IST (Updated 17 September 2025, 11:41 AM IST)
ulajh

Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘उलझ’ को लेकर चर्चा में हैं. अब फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है. जानें कब रिलीज होगी जान्हवी की ‘उलझ’.

17 April, 2024

Janhvi Kapoor Ulajh: जान्हवी कपूर ने साल 2018 में फिल्म ‘धड़क’ के साथ बॉलीवुड में एंट्री की थी. दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बड़ी बेटी को दर्शकों ने पहली फिल्म से ही प्यार दिया. अब जान्हवी कपूर अपनी अगली फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. जल्द ही एक्ट्रेस देशभक्ति से भरी थ्रिलर मूवी ‘उलझ’ में दिखाई देंगी. इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार सुधांशु सरिया ने किया है और जंगली पिक्चर्स इसे प्रोड्यूस कर रही है. जान्हवी के अलावा फिल्म में गुलशन देवैया और रोशन मैथ्यू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

Janhvi Kapoor Ulajh Release Date

मेकर्स ने ‘उलझ’ टीजर के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की. उन्होंने लिखा- ‘झूठ, फरेब और विश्वासघात की दुनिया में एंट्री करें. 5 जुलाई को सिनेमाघरों में Ulajh’. भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) की प्रतिष्ठित दुनिया की पृष्ठभूमि पर आधारित ‘उलझ’ एक युवा आईएफएस ऑफिसर की कहानी है, जिसका किरदार जान्हवी कपूर निभा रही हैं.

Janhvi Kapoor Ulajh

‘उलझ’ परवेज शेख और सरिया की कहानी है और इसके संवाद अतिका चौहान ने लिखे हैं. जान्हवी कपूर के अलावा फिल्म के कलाकारों में आदिल हुसैन, राजेंद्र गुप्ता, राजेश तैलंग, मियांग चांग और जितेंद्र जोशी का नाम शामिल है. इससे अलावा जान्हवी कपूर के पास जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म ‘देवरा’ भी है. ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में जान्हवी राजकुमार राव के साथ दिखाई देंगी. इन सबके अलावा जान्हवी और वरुण धवन की फिल्म ‘सनी सस्ंकारी की तुलसी कुमारी’ भी उनकी पाइपलाइन में है.

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताज़ातरीन खबरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?