Home मनोरंजन न सुपरस्टार, न बड़ा बजट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गईं ये 5 फिल्में; कहानी ने बनाया ब्लॉकबस्टर

न सुपरस्टार, न बड़ा बजट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गईं ये 5 फिल्में; कहानी ने बनाया ब्लॉकबस्टर

by Preeti Pal 5 September 2026, 2:47 PM IST
5 September 2026, 2:47 PM IST
न सुपरस्टार, न करोड़ों का बजट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गईं ये 5 फिल्में; कहानी ने बना दिया ब्लॉकबस्टर

Low Budget Hit Movies: बॉलीवुड और इंडियन सिनेमा में अक्सर माना जाता है कि फिल्म को हिट कराने के लिए बड़ा स्टार, करोड़ों का बजट और जबरदस्त प्रमोशन जरूरी है. लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता. कई बार बिना किसी बड़े सुपरस्टार और भारी बजट के भी कोई फिल्म दर्शकों के दिल में ऐसी जगह बना लेती है कि बॉक्स ऑफिस पर बड़े-बड़े नामों को पीछे छोड़ देती है. 2026 में ‘हनुमान अंश’ ऐसी ही मिसाल बनकर सामने आई है. 2 करोड़ रुपये से भी कम बजट में बनी इस आध्यात्मिक फिल्म ने अपनी कहानी के दम पर शानदार कमाई की है. हालांकि, ‘हनुमान अंश’ अकेली ऐसी फिल्म नहीं है. भारतीय सिनेमा में इससे पहले भी कई फिल्मों ने साबित किया है कि दर्शकों को अगर कहानी पसंद आ जाए, तो स्टार पावर और बजट पीछे छूट सकते हैं. आज ऐसी ही पांच फिल्मों पर नज़र डालते हैं, जिन्होंने अपने कंटेंट के दम पर बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया.

हनुमान अंश

सबसे पहले बात करते हैं उस फिल्म की, जिसने इस समय बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी बदल दी. विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी ‘हनुमान अंश’ नीम करोली बाबा की जिंदगी से प्रेरित है. फिल्म में कोई ऐसा बड़ा सुपरस्टार नहीं है, जिसके नाम पर करोड़ों की ओपनिंग की उम्मीद की जाए. इसके बावजूद फिल्म ने धीरे-धीरे दर्शकों के बीच अपनी जगह बना ली. फिल्म का बजट 2 करोड़ रुपये से भी कम बताया जा रहा है. इसकी पहले दिन की कमाई करीब 10 लाख रुपये रही. शुरुआत भले ही धीमी थी, लेकिन कहानी बदली. चौथे हफ्ते तक फिल्म भारत में 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेट कमाई कर चुकी थी. अब इसका कलेक्शन 60 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है.

कांतारा

जब बात बिना बहुत बड़े स्टार सिस्टम के बड़ी सक्सेस हासिल करने वाली फिल्मों की होती है, तो ‘कांतारा’ का नाम जरूर आता है. ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म ने कर्नाटक की संस्कृति, लोकविश्वास और परंपराओं को अपनी कहानी का आधार बनाया. फिल्म की सबसे बड़ी ताकत उसका सब्जेक्ट था. कहानी ऐसी दुनिया लेकर आई, जिससे लोग इमोशनली जुड़ पाए. धीरे-धीरे इसकी चर्चा दूसरे राज्यों तक पहुंची और फिर हिंदी दर्शकों ने भी इसे हाथोंहाथ लिया. ‘कांतारा’ ने ये साबित किया कि अगर कहानी अपनी मिट्टी से जुड़ी हो और उसे ईमानदारी से पेश किया जाए, तो भाषा और स्टार पावर की सीमाएं टूट सकती हैं.

कभी ट्रेन में भजन गाकर चलाते थे जिंदगी, अब Hanuman Ansh के गाने से छा गए सुनील लोधी

कार्तिकेय 2

निखिल सिद्धार्थ की ‘कार्तिकेय 2’ भी ऐसी ही फिल्मों में शामिल है, जिसने अपनी कहानी से लोगों को अपनी तरफ खींच लिया. फिल्म में कोई बॉलीवुड सुपरस्टार नहीं था और शुरुआत में इसे लेकर बहुत बड़ा शोर भी नहीं था. लेकिन जैसे-जैसे दर्शकों ने फिल्म देखी, इसकी चर्चा बढ़ती चली गई. भारतीय पौराणिक कथाओं, रहस्य और एडवेंचर को जोड़ती कहानी ने लोगों को अट्रैक्ट किया. यानी कंटेंट में ऐसा हुक हो, जिसे दर्शक दूसरों को बताना चाहें, तो सोशल मीडिया और वर्ड ऑफ माउथ किसी भी महंगे प्रमोशन से ज्यादा असर डाल सकता है.

12th फेल

‘12th फेल’ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ कमाई नहीं की, बल्कि दर्शकों के दिल में भी खास जगह बनाई. विक्रांत मैसी और मेधा शंकर स्टारर इस फिल्म की कहानी आम युवाओं के संघर्ष और सपनों से जुड़ी थी. फिल्म की कहानी UPSC की तैयारी करने वाले मनोज कुमार शर्मा के स्ट्रगल पर थी. इसमें कोई मसाला नहीं था, लेकिन कहानी में सच्चाई और इमोशन थे. यही वजह रही कि फिल्म देखने के बाद लोगों ने इसे दूसरों को रेकेमेंड किया. धीरे-धीरे इसकी कमाई बढ़ती गई और फिल्म एक ऐसी सक्सेस स्टोरी बन गई, जिसकी चर्चा सिर्फ बॉक्स ऑफिस से आगे निकल गई.

द कश्मीर फाइल्स

‘द कश्मीर फाइल्स’ भी उन फिल्मों में रही, जिसने रिलीज के समय उम्मीद से अलग प्रदर्शन किया. फिल्म का सब्जेक्ट सेंसिटिव और सीरियस था और इसमें बड़े कमर्शियल स्टार भी नहीं थे. लेकिन फिल्म की कहानी और सब्जेक्ट को लेकर लोगों में खूब बातें हुईं. सोशल मीडिया, लोगों का रिएक्शन और वर्ड ऑफ माउथ ने इसकी पहुंच को काफी बढ़ाया. देखते ही देखते फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता में बदल गई. इस फिल्म की सफलता ने फिल्म इंडस्ट्री को एक बार फिर ये सोचने पर मजबूर किया कि दर्शकों की पसंद का अंदाजा सिर्फ स्टार वैल्यू और बजट देखकर नहीं लगाया जा सकता.

आखिर कौन है असली सुपरस्टार?

इन फिल्मों की कहानियां अलग-अलग हैं. कोई आध्यात्मिक दुनिया में ले जाती है, कोई सस्पेंस दिखाती है, कोई स्ट्रगल की कहानी सुनाती है और कोई इतिहास के पन्ने खोलती है. लेकिन इन सबमें एक चीज कॉमन है और वो है कहानी. ‘हनुमान अंश’ की सफलता इस ट्रेंड को 2026 में एक बार फिर ले आई है. फिल्म ने करीब 2 करोड़ रुपये के बजट से शुरुआत की और धीमी ओपनिंग के बावजूद दर्शकों के भरोसे आगे बढ़ी. वैसे, आज के दर्शक सिर्फ ये नहीं देखते कि फिल्म में कौन है. वो ये भी देखते हैं कि फिल्म में कहानी क्या है और थिएटर से निकलने के बाद लोगों के पास बात करने के लिए क्या बचता है? शायद यही वजह है कि कम बजट की फिल्मों के लिए आज सबसे बड़ा हथियार महंगा प्रमोशन नहीं, बल्कि अच्छी कहानी और दर्शकों की तारीफ बन गई है. आखिरकार सिनेमा का पुराना रूल आज भी काम करता है कि, स्टार फिल्म को थिएटर तक ला सकता है, लेकिन दर्शक को दोबारा आने के लिए कहानी ही मजबूर करती है.

किताबों से आगे जिंदगी सिखाने वाली बॉलीवुड की 10 फिल्में, हर कहानी में छिपा है अलग गुरु मंत्र

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?