Best Romantic K Drama: भारत में के-ड्रामा का ट्रेंड इतना ज्यादा बढ़ता जा रहा है कि, अब इसका असर Gen Z की लाइफ पर साफ देखा जा रहा है. खैर, हम आपके लिए बेस्ट रोमांटिक कोरियन ड्रामाज की लिस्ट लाए हैं, जिन्हें आप घर बैठे कभी भी देख सकते हैं.
5 February, 2026
कहते हैं कि इनकम टैक्स फाइल करना दुनिया का सबसे बोरिंग और देखा जाए तो, मुश्किल काम है, लेकिन सच तो ये है कि हाई स्कूल की पढ़ाई खत्म होने के बाद सच्चा प्यार ढूंढना उससे भी कहीं ज्यादा टेढ़ी खीर है. वहीं, के-ड्रामा यानी कोरियन ड्रामा की दुनिया को अक्सर हम चॉकलेटी लड़कों, मासूम सी नफरत और स्कूल की कैंटीन वाले लव ट्राएंगल के तौर पर देखते आए हैं. इसके अलावा ‘लव अलार्म’ और ‘बॉयज ओवर फ्लावर्स’ जैसे शोज ने हमें खूब रुलाया और हंसाया भी है. हालांकि, अब कोरिय स्टोरी टेलर्स ने अपना गियर बदल लिया है. अब के-ड्रामा सिर्फ स्कूल की कैंटीन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वो ऑफिस के केबिन, मैरिड लाइफ और मैच्योर डेटिंग को बड़ी खूबसूरती से पर्दे पर उतार रहे हैं. कुछ शोज तो पुरानी यादें और बचपन का भोलापन याद दिला देते हैं. यही वजह है कि भारत में भी के ड्रामा का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है. खासतौर से जेन जी में कोरियन ड्रामा और बीटीएस को लेकर अलग ही लेवल की दीवानगी दिखाई देती है. ऐसे में अगर आप अब तक कोरियन ड्रामा के मैजिक से खुद को बचाए हुए हैं तो, कुछ शोज़ देखते ही आप पर भी इनका असर शुरू हो जाएगा. आपको ज्यादा कन्फ्यूज़न ना हो, इसके लिए बेस्ट रोमांटिक कोरियन ड्रामाज की एक लिस्ट भी लाए हैं. आप अपनी पसंद के हिसाब से इन्हें कभी भी नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इनमें से ज्यादातर शोज एक ही सीजन के हैं, तो आप इन्हें हफ्ते भर में आराम से खत्म भी कर लेंगे.

क्रैश लैंडिंग ऑन यू
के-ड्रामा की बात हो और ‘क्रैश लैंडिंग ऑन यू’ का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. ये कहानी है साउथ कोरिया की एक अमीर और बिंदास बिजनेस टाइकून यून से-री की, जो पैराग्लाइडिंग करते-करते एक भयानक बवंडर में फंसकर नॉर्थ कोरिया के बॉर्डर पर जा गिरती है. वहां उसे मिलता है कैप्टन री जियोंग-ह्युक. ये दोनों ऐसे देशों से हैं जिनके बीच नफरत की दीवारें खड़ी हैं. धीरे-धीरे दोनों के बीच जो प्यार होता है. दोनों का प्यार उन सभी दीवारों को गिरा देता है. खास बात ये है कि इस शो के लीड एक्टर्स सोन ये-जिन और ह्यून बिन ने रियल लाइफ में भी शादी कर ली है.
यह भी पढ़ेंःShahid Kapoor की O Romeo पर मंडराए बादल, क्या ‘उस्तरा’ की कहानी रोक देगी फिल्म की रिलीज?

क्वीन ऑफ टियर्स
2024 के सबसे बड़े हिट कोरियन शोज में से एक ‘क्वीन ऑफ टियर्स’ के बिना ये लिस्ट अधूरी रहती. इस सीरीज़ की शुरुआत वहां से होती है, जहां अक्सर दूसरी लव स्टोरीज़ खत्म हो जाती हैं, यानी शादी के बाद. एक रईस खानदान की वारिस और एक मिडिल-क्लास वकील की शादी तलाक की कगार पर है. नफरत इतनी है कि पति अपनी पत्नी की मौत की खबर का भी इंतजार करने लगता है, ताकि उसे आज़ादी मिल सके. फिर जब पत्नी को सच में एक जानलेवा बीमारी हो जाती है, तब कहानी में एक इमोशनल ट्विस्ट आ जाता है. दोनों की क्यूट रोमांटिक लव स्टोरी आपको हंसाएगी भी और बहुत ज्यादा रुलाएगी भी. कहने का मतलब ये है कि हंसने के साथ-साथ अगर आप रोने के लिए भी तैयार हैं, तभी इस शो को देखिएगा. इसके अलावा ये ड्रामा आपको सिखाएगा कि प्यार सिर्फ पाने का ही नहीं, बल्कि एक-दूसरे को समझने का नाम है.

इट्स ओके टू नॉट बी ओके
‘इट्स ओके टू नॉट बी ओके’ सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं है, बल्कि मेंटल हेल्थ और बचपन के बुरे ट्रौमा से उबरने की दास्तां है. एक हॉस्पिटल का नर्स जो अपने ऑटिस्टिक भाई की देखभाल में अपनी लाइफ भूल चुका है, उसकी मुलाकात एक ऐसी राइटर से होती है जो नेचर से थोड़ी अजीब और जिद्दी है. ये शो सिखाता है कि प्यार सिर्फ एक-दूसरे का हाथ थामना नहीं, बल्कि एक-दूसरे की रूह के जख्मों को भरना भी है. वैसे, कंटेंट के अलावा इस शो के विजुअल्स इतने शानदार हैं कि आपको लगेगा जैसे आप किसी जादुई दुनिया में हैं. शो थोड़ा स्लो है, लेकिन मस्ट वॉच है.

लवस्ट्रक इन द सिटी
अगर आप कोरियन ड्रामा के लंबे एपिसोड्स से बोर हो जाते हैं, तो साल 2020 में रिलीज़ हुई वेब सीरीज ‘लवस्ट्रक इन द सिटी’ आपके लिए ही है. इसके एपिसोड्स छोटे हैं, जिन्हें एक इंटरव्यू फॉर्मेट में बनाया गया है. इसमें 6 अलग-अलग लोग अपनी डेटिंग लाइफ, ब्रेकअप और फिर से प्यार पाने की कोशिश के बारे में बताते हैं. जी चांग-वूक और किम जी-वोन की केमिस्ट्री इस शो को बहुत फ्रेश और मॉडर्न बनाती है. यानी दोनों इस कोरियन शो की जान हैं. इस ड्रामे के एपिसोड्स छोटे हैं, जो उन लोगों के लिए परफेक्ट हैं जिनके पास लंबी सीरीज देखने का टाइम नहीं है.
यह भी पढ़ेंःNetflix पर आते ही क्यों कम हो गई Dhurandhar की टाइमिंग? कुछ मिनट के चक्कर में भड़क गए फैंस

द किंग्स अफेक्शन
‘द किंग्स अफेक्शन’ एक हिस्टोरिकल ड्रामा है जहां एक राजकुमारी को अपने जुड़वां भाई की मौत के बाद गद्दी संभालनी पड़ती है. अलग बात ये है कि उसे राजकुमारी नहीं बल्कि राजकुमार बनकर ये जिम्मेदारी निभानी पड़ती है. अपनी पहचान छुपाकर एक राजा की तरह बर्ताव करना और फिर अपने ही टीचर से प्यार कर बैठना, इस कहानी को शेक्सपियर के प्ले जैसा थ्रिलिंग बना देता है. अगर आपको हिस्ट्री और सस्पेंस पसंद है, तो ये शो आपके लिए बेस्ट है.बॉयज ओवर फ्लावर्स

‘बॉयज ओवर फ्लावर्स’
भी इस लिस्ट का हिस्सा है. आज के टाइम में भले ही इस शो की कुछ बातें क्रींज लगें, लेकिन कोरियन ड्रामा की हिस्ट्री में इस शो का लेवल काफी ज्यादा बड़ा है. ली मिन-हो ने इस शो से जो पहचान बनाई, वो आज भी कायम है. एक गरीब लड़की और एक अमीर घमंडी लड़के की ये कहानी ओल्ड रोमांस की यादों को ताजा कर देती है. ये शो थोड़ा पुराना है, लेकिन अगर आप कोरियन ड्रामा के बेसिक्स को समझना चाहते हैं, तो इसे देखना तो बनता है.

हैलो, माय ट्वेंटीज़
‘हैलो, माय ट्वेंटीज़’ नाम का ये कोरियन ड्रामा 5 लड़कियों की कहानी है जो एक ही घर में रहती हैं. सबकी उम्र 20 साल के आसपास है और वो अपनी पढ़ाई, करियर और प्यार के बीच बैलेंस बिठाने की कोशिश कर रही हैं. ये शो दोस्ती और जवानी की प्रोब्लम्स को बहुत ही सिंपल तरीके से दिखाता है. हां, मगर ये पूरी तरह से रोमांस पर बेस्ड नहीं है.
यह भी पढ़ेंःOTT पर फिल्मों की कतार, Ranveer Singh की Dhurandhar से Wonder Man तक; एंटरटेनमेंट के लिए रहिए तैयार

समथिंग इन द रेन
अगर आप ‘नूना रोमांस’ के फैन हैं, तो कोरियन शो ‘समथिंग इन द रेन’ आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है. वैसे, अगर आप नहीं जानते कि नूना रोमांस किसे कहते हैं, तो ये कन्फ्यूज़न भी दूर कर देते हैं. दरअसल, इस रोमांस में बड़ी उम्र की लड़की को अपने से छोटी उम्र के लड़के से प्यार हो जाता है. ऐसे में समाज की बंदिशों को तोड़ते हुए दो सच्चे प्रेमियों की ये कहानी भी आपको पसंद आ सकती है. वैसे, रिलेशनशिप में होने वाली लड़ाइयों को इस शो में बहुत ही मैच्योर तरीके से दिखाया गया है.

विन्सेन्ज़ो
कोरियन ड्रामा ‘विन्सेन्जो’ बाकी रोमांटिक के ड्रामाज़ से ज़रा हटके है. इसमें रोमांस थोड़ा कम है और एक्शन ज्यादा. हालांकि, विन्सेन्ज़ो और चा-यंग की जोड़ी इस शो में इतनी कूल है कि आपको उन्हें देखते ही प्यार हो जाएगा. ये भी तय है कि एक माफिया वकील की ये कहानी आपको अपनी सीटे से उठने नहीं देगी. 16 एपिसोड का ये शो आप पूरे परिवार के साथ बैठकर एंजॉय कर सकते हैं.

वेटलिफ्टिंग फेयरी किम बोक-जू
बेस्ट रोमांटिक कोरियन ड्रामा की लिस्ट में एक नाम ‘वेटलिफ्टिंग फेयरी किम बोक-जू’ का भी है. ये शो स्पोर्ट्स और रोमांस का बेहतरीन कॉम्बो है. इसमें एक वेटलिफ्टर लड़की और एक स्विमर लड़के को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है. दोनों की ये क्यूट लव स्टोरी आपको अपनी कॉलेज लाइफ की याद दिला देगी. आप इस शो को भी नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ेंःMirzapur का असली भौकाल अब बड़े पर्दे पर, जानें कब रिलीज हो रही है आपकी फेवरेट सीरीज़ की मूवी
