Home मनोरंजन Mardaani के 10 साल पूरे, YRF ने किया रानी मुखर्जी की फिल्म के तीसरे पार्ट का एलान

Mardaani के 10 साल पूरे, YRF ने किया रानी मुखर्जी की फिल्म के तीसरे पार्ट का एलान

by Pooja Attri 23 August 2024, 2:16 PM IST (Updated 2 September 2025, 11:18 AM IST)
23 August 2024, 2:16 PM IST (Updated 2 September 2025, 11:18 AM IST)
Mardaani के 10 साल पूरे, YRF ने किया रानी मुखर्जी की फिल्म के तीसरे पार्ट का एलान

Mardaani 3: ‘मर्दानी’ को 10 साल पूरे होने के साथ ही यशराज फिल्म्स (YRF) ने ‘मर्दानी’ सीरीज के चैप्टर 3 ऐलान कर दिया है.

22 August, 2024

Mardaani 3: यशराज फिल्म्स (YRF) ने ‘मर्दानी’ सीरीज के चैप्टर 3 का 22 अगस्त, गुरुवार ऐलान कर दिया है. इसी दिन फिल्म ‘मर्दानी’ को 10 साल पूरे हो गए हैं. दिवंगत प्रदीप सरकार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) एक बार फिर से मुंबई क्राइम ब्रांच की सीनियर इंस्पेक्टर शिवानी शिवाजी रॉय के रोल में नजर आएंगी. यशराज फिल्म्स (YRF) ने इस खास मौके पर एक वीडियो भी शेयर किया है.

YRF फिल्म्स का इंस्टाग्राम पोस्ट

इस फिल्म के बारे में निर्माताओं ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि यह ‘जल्द ही आ रहा है.’ वहीं, यशराज फिल्म्स (YRF) ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, ‘#मर्दानी के 10 साल और अगला अध्याय इंतजार कर रहा है…आज जांबाज, साहसी पुलिसकर्मी #शिवानीशिवाजी रॉय और #मर्दानी की भावना का जश्न मना रहा हूं. हमारी प्रिय फ्रेंचाइजी के लिए एक दशक के प्यार और सराहना के लिए धन्यवाद. हम प्रेरित हैं… फिर से… आपका धन्यवाद #रानी मुखर्जी’

तीसरे चैप्टर का बेसब्री से इंतजार

बता दें कि फिल्म ‘मर्दानी’ का पहला चैप्टर 2 अगस्त 2014 को रिलीज हुआ था. इसके बाद दूसरा चैप्टर 2019 में रिलीज हुआ, जिसका डायरेक्शन गोपी पुथरन ने किया था. दोनों ही फिल्म के दोनों ही पार्ट दर्शकों को खूब पसंद आए और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रहीं. इस फिल्म की स्टोरी और रानी मुखर्जी की दमदार एक्टिंग के चलते दर्शक इसके तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें : भारत का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ और ताज़ा अपडेट

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?