Home मनोरंजन चेक रिपब्लिक की सुंदरी ने पहना मिस वर्ल्ड 2024 का ताज

चेक रिपब्लिक की सुंदरी ने पहना मिस वर्ल्ड 2024 का ताज

क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा के सिर सजा मिस वर्ल्ड का ताज

by Pooja Attri 10 March 2024, 11:23 AM IST (Updated 20 September 2025, 12:13 PM IST)
10 March 2024, 11:23 AM IST (Updated 20 September 2025, 12:13 PM IST)
miss world

10 March 2024

कल मुंबई में 71वीं मिस वर्ल्ड फिनाले आयोजित किया गया था। जिसका ताज चेक रिपब्लिक की 24 वर्षीय क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने अपने नाम किया। ये कॉम्पटिशन 115 देशों के बीच हुआ था जिसमें क्रिस्टीना विजयी घोषित हुईं। पिछले साल यानी 2022 में पोलैंड की कैरोलिना बिलावस्का मिस वर्ल्ड विनर रही थीं। कैरोलिना ने क्रिस्टीना को अपने उत्तराधिकारी के तौर पर ताज पहनाया था, जिनकी फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

12 जजों ने किया घोषित
मिस वर्ल्ड 2024 के पैनल में 12 जज थे जिसमें एक्ट्रेस पूजा हेगड़े, कृति सेनन, क्रिकेटर हरभजन सिंह, फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला जैसे कई स्टार्स शामिल हुए थे। पैनल के इन 12 जजों के द्वारा विजेता की घोषणा की गई। पूर्व मिस वर्ल्ड मेगन यंग और करण जौहर द्वारा शो होस्ट किया गया। साथ ही सिंगर नेहा कक्कड़, टोनी कक्कड़ और शान द्वारा स्टेज पर परफॉर्मेंस दिया गया था। जहां विनर का खिताब चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना ने अपने नाम किया तो वहीं फर्स्ट रनर-अप लेबनान की यास्मीन जेटून रहीं थीं।

यहां आपको बता दें कि, सिनी शेट्टी ने मिस वर्ल्ड 2024 में भारत की दावेदारी की थी, जो मिस इंडिया 2022 की विनर रहीं थीं। मगर निराशापूर्ण सिनी टॉप 4 में भी जगह नहीं बना पाईं और रेस से बाहर हो गई थीं।

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ातरीन समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?