Home मनोरंजन Munmun Dutta Engagement: क्या 9 साल छोटे ‘टप्पू’ से कर ली है ‘बबीता जी’ ने सगाई?

Munmun Dutta Engagement: क्या 9 साल छोटे ‘टप्पू’ से कर ली है ‘बबीता जी’ ने सगाई?

by Preeti Pal
0 comment
tarak

Munmun Dutta-Raj Anadkat: टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की ‘बबीता जी’ उर्फ मुनमुन दत्ता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। खबर है कि मुनमुन ने खुद से 9 साल छोटे राज अनादकट (Raj Anadkat) संग सगाई कर ली है।

13 March 2024

Munmun Dutta Raj Anadkat Engagement: टीवी का पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) साल 2008 से लोगों को लगातार एंटरटेन कर रहा है। इसी शो में एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) ने ‘बबीता जी’ का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में घर बनाया। अब मुनमुन को लेकर एक शॉकिंग खबर आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुनमुन ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘टप्पू’ का रोल निभाने वाले एक्टर राज अनादकट (Raj Anadkat) के साथ सगाई कर ली है। मुनमुन राज से 9 साल बड़ी हैं।

वडोदरा में हुई सगाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुनमुन और राज के किसी करीबी सूत्र ने कपल की सगाई के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले ही दोनों ने मुंबई से बाहर वडोदरा (गुजरात) में अपने परिवारों की मौजूदगी में सगाई की है।

सेट पर हुआ प्यार

काफी वक्त से मुनमुन दत्ता और राज अनादकट के अफेयर की चर्चा हो रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की शूटिंग के दौरान दोनों में पहले दोस्ती हुई और फिर प्यार हुआ। शो के बाकी एक्टर्स को भी इस बारे में जानकारी थी। हालांकि, अब राज शो का हिस्सा नहीं है। हालांकि, इस खबर के कुछ ही देर बार मुनमुन दत्ता ने एक पोस्ट के जरिए इन अफवाहों पर विराम लगा दिया। उन्होंने बताया कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

15 साल से शो का हिस्सा

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की शुरुआत साल 2008 में हुई थी। मुनमुन दत्ता इस शो के साथ शुरू से ही जुड़ी हुई हैं। ‘बबीता जी’ के किरदार में लोगों ने मुनमुन को खूब प्यार दिया।

यह भी पढ़ें : मनोरंजन की ताज़ा खबरें, एंटरटेनमेंट मूवी न्यूज़ और बॉलीवुड सिनेमा अपडेट्स

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?