Home मनोरंजन Ganesh Chaturthi 2024: अगर पहन लीं Surbhi Chandna जैसी पीली साड़ियां तो हर किसी की नजर आप पर ही टिकी रहेंगी

Ganesh Chaturthi 2024: अगर पहन लीं Surbhi Chandna जैसी पीली साड़ियां तो हर किसी की नजर आप पर ही टिकी रहेंगी

by Pooja Attri 28 August 2024, 3:04 PM IST (Updated 18 August 2025, 3:26 PM IST)
28 August 2024, 3:04 PM IST (Updated 18 August 2025, 3:26 PM IST)
Ganesh Chaturthi 2024: If you wear yellow sarees like Surbhi Chandna, then everyone's eyes will be on you

Ganesh Chaturthi 2024: आज हम आपके लिए सुरभि का शानदार येलो साड़ी कलेक्शन लेकर आए हैं, जिन्हें आप गणेश चतुर्थी के अवसर पर पहनकर और भी खूबसूरत दिख सकती हैं.

28 August, 2024

Ganesh Chaturthi 2024: एक्ट्रेस सुरभि चांदना टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा हैं. स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल ‘इश्कबाज’ से उन्हें घर-घर में पहचान मिली. इसके अलावा सुपरनेचुरल शो ‘नागिन’ में भी उनके काम को खूब सराहा गया. सुरभि सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं और अपनी खूबसूरती और स्टाइल का जादू फैन्स पर चलाती रहती हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए सुरभि का शानदार येलो साड़ी कलेक्शन लेकर आए हैं, जिन्हें आप गणेश चतुर्थी के अवसर पर पहनकर और भी खूबसूरत दिख सकती हैं.

शिफॉन साड़ी

टीवी एक्ट्रेस सुरभि चांदना इस प्री ड्रेप येलो साड़ी में बेहद हसीन दिख रही हैं. इस शिफॉन साड़ी को उन्होंने ग्रीन कलर के स्ट्रेपी ब्लाउज के साथ पहना. वहीं, सिल्वर नेकपीस, मैचिंग ईयररिंग्स, पार्टी मेकअप और गजरे ने सुरभि की खूबसूरती को और बढ़ाया.

कॉटन साड़ी

सुरभि येलो कलर की इस कॉटन साड़ी में बहुत स्टाइलिश दिख रही हैं. इस सिंपल साड़ी को एक्ट्रेस ने डीप नेक मैचिंग स्ट्रेपी ब्लाउज के साथ कैरी किया. वहीं, लॉन्ग गोल्डन-ग्रीन चोकर, मैचिंग ईयररिंग्स, लाइट मेकअप और ओपन कर्ली हेयर ने सुरभि के लुक में चार-चांद लगाए.

रफल साड़ी

सुरभि चांदना इस येलो रफल साड़ी में एकदम पार्टी रेडी दिख रही हैं. इस प्री ड्रेप साड़ी को उन्होंने फ्लोरल स्ट्रेपी ब्लाउज और बेल्ट के साथ पेयर किया. वहीं, मैचिंग ईयररिंग्स, पार्टी मेकअप और स्लीक हेयर बन ने सुरभि के लुक को और निखारा.

नेट साड़ी

एक्ट्रेस सुरभि चांदना इस येलो ट्रान्सपेरेंट साड़ी में बहुत सुंदर नजर आ रही हैं. इस नेट की साड़ी को उन्होंने चिकनकारी वाले मैचिंग स्ट्रेपी ब्लाउज के साथ पहना. वहीं, ऑक्सीडाइज्ड नेकपीस, झुमके, चूड़ी, मिनिमल मेकअप और स्ट्रेट ओपन हेयर से सुरभि ने अपने लुक को पूरा किया.

सेक्विन साड़ी

सुरभि इस येलो नेट सेक्विन साड़ी में हमेशा की तरह खूबसूरत दिख रही हैं. इस ट्रान्सपेरेंट साड़ी के साथ उन्होंने स्ट्रेपी मैचिंग ब्लाउज कैरी किया. वहीं, अपने लुक को कम्पलीट करन के लिए सुरभि ने लॉन्ग ईयररिंग्स, गोल्डन चूड़ी और स्ट्रेट ओपन हेयर का सहारा लिया.

यह भी पढ़ेंः  ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ताज़ा खबरों तक, भारत का टॉप हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?