Home मनोरंजन इस वीकेंड OTT पर धमाका! Netflix, JioHotstar और Amazon Prime Video पर रिलीज हुई ये 7 नई सीरीज और फिल्में

इस वीकेंड OTT पर धमाका! Netflix, JioHotstar और Amazon Prime Video पर रिलीज हुई ये 7 नई सीरीज और फिल्में

by Preeti Pal 27 June 2026, 10:44 AM IST (Updated 27 June 2026, 10:45 AM IST)
27 June 2026, 10:44 AM IST (Updated 27 June 2026, 10:45 AM IST)
इस वीकेंड OTT पर धमाका! Netflix, JioHotstar और Amazon Prime Video पर रिलीज हुई ये 7 नई सीरीज और फिल्में

New OTT Release: अगर आपको एंटरटेनमेंट के बिना वीकेंड अधूरा लगता है, तो तैयार हो जाइए क्योंकि इस बार OTT प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का जबरदस्त तड़का लग चुका है. रियलिटी शो से लेकर शानदार ड्रामा, कॉमेडी और फैंटेसी तक, इस हफ्ते हर तरह की ऑडियन्स के लिए कुछ न कुछ खास है. ऐसे में आप भी अपनी बिंज वॉचिंग की लिस्ट तैयार कर लें, क्योंकि आपके लिए इस वीकेंड रिलीज़ होने वाली 7 नई रिलीज़ की लिस्ट लेकर आए हैं.

लॉक अप सीजन 2-नेटफ्लिक्स

6 हफ्ते, 14 सेलिब्रिटीज़ और दो जेलर. सुनने में ही थ्रिलिंग लग रहा है ना? ‘लॉक अप सीजन 2’ में राम कपूर और शिवांगी जोशी के साथ 12 पॉपुलर चेहरे एक हाई-प्रेशर जेल के कैदी बनेंगे. बाहर की दुनिया से पूरी तरह कटे ये कंटेस्टेंट्स मुश्किल चैलेंजेस का सामना करने वाले हैं. रितेश देशमुख और फराह खान इस बार जेलर बनकर इनका जीना मुश्किल करने वाल हैं. यहां दोस्ती कब दुश्मनी में बदल जाए और कौन किसका खेल बिगाड़ दे, इसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल होगा.

एलायंस – अमेजन प्राइम वीडियो

अगर आपको स्ट्रेटेजी, माइंड गेम और जबरदस्त कम्पटीशन पसंद हैं तो ‘एलायंस’ आपके लिए है. कुणाल खेमू इस नए शो के होस्ट रहेंगे. इस रियलिटी शो में 16 सेलिब्रिटी 4 टीमों में बंटकर फिजिकल और मेंटल चैलेंज का सामना करते हैं. हर टास्क के साथ बढ़ता प्रेशर और स्ट्रेस इस शो को और दिलचस्प बनाता है. रवि किशन और उनकी बेटी रीवा किशन भी इस शो का हिस्सा हैं.

हाउस ऑफ द ड्रैगन सीजन 3-जियोहॉटस्टार

फैंटेसी और वॉर के दीवानों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. दरअसल, ‘हाउस ऑफ द ड्रैगन’ का तीसरा सीजन आ चुका है. ड्रैगन वॉर इस बार और खतरनाक होने वाली है. रैनेरा टार्गैरियन और एगॉन के ग्रुप्स के बीच पावर की जंग पहले से कहीं ज्यादा बड़ी है. शानदार विजुअल्स, जबरदस्त एक्शन और साज़िशों से भरा ये नया सीजन ऑडियन्स को एंड तक बांधे रखने का दम रखता है.

अब बड़े पर्दे पर भौकाल मचाएगी Mirzapur, ट्रेलर में लौटे गुड्डू, मुन्ना और कालीन भैया; ‘पंचायत’ के सचिव भी देंगे सरप्राइज

ग्राम चिकित्सालय सीजन 2- अमेजन प्राइम वीडियो

गांव की मिट्टी से जुड़ी कहानी एक बार फिर लौट आई है. अमोल पाराशर डॉक्टर प्रभात सिन्हा के कैरेक्टर में गांव के हॉस्पिटल को नई पहचान दिलाने की कोशिश में जुट जाते हैं. करप्शन, दवाइयों की कमी, सरकारी ऑफिसों की परेशानियां और गांव की पॉलिटिक्स के बीच डॉक्टर प्रभात का स्ट्रगल इस सीजन को काफी शानदार बना देता है.

द बेयर सीजन 5-जियोहॉटस्टार

गोल्डन ग्लोब विनर वेब सीरीज़ ‘द बेयर’ अपने लास्ट सीजन के साथ वापस आ चुकी है. कार्मी के रेस्टोरेंट छोड़ने के फैसले के बाद अब सिड, रिची और शुगर पूरी जिम्मेदारी संभालते हैं. फाइनेंशियल प्रोब्लम से जूझते रेस्टोरेंट को बचाने की उनकी कोशिशें और कार्मी की जर्नी इस सीजन को इमोशनल और यादगार बना देती है.

नोट्स फ्रॉम द लास्ट रो-नेटफ्लिक्स

ये कहानी एक ऐसे टीचर की है, जो खुद एक अनसक्सेसफुल राइटर है. उसकी लाइफ तब बदल जाती है जब उसे अपनी क्लास के एक स्टूडेंट का टैलेंट दिखता है. दोनों के बीच शुरू होने वाला ये सफर धीरे-धीरे सस्पेंस में बदल जाता है. अगर आपको सस्पेंस और साइकोलॉजिकल ड्रामा पसंद है, तो ये सीरीज़ मिस नहीं करनी चाहिए.

लिटिल ब्रदर-नेटफ्लिक्स

वीकेंड पर हल्की-फुल्की कॉमेडी का मजा लेना चाहते हैं तो ‘लिटिल ब्रदर’ आपके लिए शानदार ऑप्शन विकल्प है. जॉन सीना एक रियल एस्टेट एजेंट के रोल में हैं. उसकी अच्छी-खासी लाइफ में तब भूचाल आ जाता है जब उसका मस्तीखोर ‘लिटिल ब्रदर’ अचानक वापस लौट आता है. दोनों की मजेदार नोकझोंक ऑडियन्स को खूब हंसाने वाली हैं.

सितारों की बारात, कॉमेडी का धमाका या सिर्फ शोर? थिएटर जाने से पहले जान लें कैसी है Akshay Kumar की Welcome To The Jungle

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?