Home मनोरंजन नोरा फतेही ने रेड साड़ी में गिराईं हुस्न की बिजलियां, देखें फोटो

नोरा फतेही ने रेड साड़ी में गिराईं हुस्न की बिजलियां, देखें फोटो

by Preeti Pal 6 March 2024, 6:11 PM IST (Updated 16 August 2025, 4:28 PM IST)
6 March 2024, 6:11 PM IST (Updated 16 August 2025, 4:28 PM IST)
nora

06 March 2024

नोरा फतेही का हुस्न कर देगा दीवाना

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने बेहतरीन डांस की वजह से लोगों की फेवरेट बन चुकी हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में नोरा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं। नई तस्वीरों में नोरा रफल साड़ी पहने नज़र आ रही हैं। इस बात में कोई शक नहीं है कि साड़ी में नोरा बला की खूबसूरत लग रही हैं।

लाल साड़ी में नोरा

नोरा फतेही लाल रफल साड़ी में बहुत ही प्यारी लग रही हैं। परफेक्ट हेयरस्टाइल और मेकअप के साथ में उन्होंने अपने लुक को परफेक्ट टच दिया।

नहीं चली फिल्म

हाल ही में नोरा फतेही फिल्म ‘क्रेकः जीतेगा तो जिएगा’ में नज़र आई थीं। इस फिल्म में नोरा के अलावा अर्जुन रामपाल और विद्युत जामवाल अहम भूमिका में दिखे। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म खास कमाल नहीं दिखा पाई। इस फिल्म के साथ यामी गौतम की ‘आर्टिकल 370’ भी रिलीज़ हुई थी। ऐसे में लोगों ने यामी की फिल्म को ज्यादा प्यार दिया।

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

बात करें नोरा फतेही के वर्कफ्रंट की तो जल्द ही वो फिल्म ‘मेडगांव एक्सप्रेस’ में दिखाई देंगी। ये फिल्म 22 मार्च को रिलीज़ हो रही है। इसके अलावा उनके पास कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ भी है। हालांकि, नोरा की ये फिल्म इस साल नहीं बल्कि 2025 में रिलीज़ होगी।

लाइव अपडेट्स के लिए जुड़ें रहिए: ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ताज़ा खबरें, Best Hindi News Channelहर पल आपके साथ

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?